Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 09:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में बिजली ने बढ़ाई किसानों की चिंता… जानें कैसे
बिहार

बिहार में बिजली ने बढ़ाई किसानों की चिंता… जानें कैसे

July 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिजली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bagha (Bihar) : इन दिनों धान की रोपनी अपने चरम पर है, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से किसान बेहाल हैं। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में दिनभर तापमान 40 डिग्री के पार है, ऐसे में कम वोल्टेज और बार-बार बिजली की कटौती ने न सिर्फ किसानों की नींद उड़ा दी है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी पसीना-पसीना कर दिया है।

रात में आंख मिचौली करती बिजली, खेतों में मोटर चलाना हो रहा मुश्किल

रात में खेतों में पटवन के लिए किसान मोटर चलाते हैं, लेकिन लो वोल्टेज की वजह से मोटर चलना मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में बिजली की सप्लाई इतनी कमजोर हो गई है कि बल्ब तक टिमटिमाते हैं।

Advertisement Advertisement

बिजली विभाग पर उठ रहे सवाल

बिजली की इस बदहाली को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों की मनमानी और जवाबदेही की कमी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

चुनाव से पहले वादे, धरातल पर नदारद व्यवस्था

सरकार भले ही आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए फ्री बिजली देने का वादा कर रही हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे उलट है। जिस बिजली पर किसानों को राहत मिलनी चाहिए, वह अब उनके लिए सिरदर्द बन गई है।

योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मोटर कनेक्शन और सब्सिडी की योजनाएं तो चलाई जा रही हैं, लेकिन व्यवहार में इनका लाभ नहीं मिल पा रहा। कई किसानों को विभागीय कनेक्शन न मिलने की वजह से चोरी-छिपे मोटर चलानी पड़ रही है, जिससे बिजली की खपत असंतुलित हो रही है और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ रही है।

विकास कार्य कागजों तक सीमित, जनता बेहाल

सिर्फ बिजली ही नहीं, अन्य आधारभूत सुविधाएं भी बदहाल हैं। गांवों में नल तो लगे हैं, पर पानी नहीं आता। सड़क किनारे लगे चापाकल जंग खा रहे हैं, पानी देने की बजाय अब ये सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं।

जनप्रतिनिधियों की चुप्पी

जनता सवाल कर रही है – जब हर बार वोट मांगने के लिए नेता दरवाजे-दरवाजे आते हैं, तो अब जनता की समस्याओं पर उनकी जुबान क्यों सिल जाती है?

बिजली की आंख मिचौनी, बदहाल वोल्टेज, योजनाओं का अधूरा क्रियान्वयन और विकास के खोखले दावे – ये सब मिलकर गांवों के हालात को और खराब कर रहे हैं। जरूरत है कि सरकार और बिजली विभाग इस ओर तत्काल ध्यान दें, ताकि किसान और आम उपभोक्ता राहत की सांस ले सकें।

इसे भी पढ़ें : राजनीति में सीधे होनी चाहिए लड़ाई, परिवार को निशाना बनाना ठीक नहीं : बाबूलाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 21 KM की होगी कांवर यात्रा
Next Article तीन डॉक्टरों की गयी नौकरी, झारखंड कैबिनेट के 21 अहम फैसले को जानें

Related Posts

Headlines

प्रॉपर्टी डीलर को सरेराह मा’री गोली, मचा तहलका

March 10, 2026
Headlines

पटना में बनेगी 542 करोड़ की ऐतिहासिक सुरंग, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ

March 8, 2026
Headlines

JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले- कार्यकर्ता बनकर करूंगा सेवा

March 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.