Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 05:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 7322 गोली और विस्फोटक के साथ टीएसपीसी का नक्सली गिरफ्तार, एचई ग्रेनेड बरामद
झारखंड

7322 गोली और विस्फोटक के साथ टीएसपीसी का नक्सली गिरफ्तार, एचई ग्रेनेड बरामद

July 23, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लातेहार। जिला पुलिस ने छापेमारी कर नक्सली संगठन टीएसपीसी के दुर्दांत सब जोनल कमांडर आदेश गंझु को गिरफ्तार किया है। वह चतरा जिले के पिपरवार का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 7322 गोली के अलावा 30 एचई ग्रेनेड, दो पिस्टल और10 वॉकी टॉकी बरामद किया है। गिरफ्तार उग्रवादी जेएमएम नेता दिल शेर खान हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था।

एसपी अंजनी अंजन ने आज बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में टीएसपीसी के उग्रवादी बालूमाथ और हेरहंज थाना क्षेत्र के बीच स्थित सीरम जंगल में मौजूद हैं। पुलिस को यह भी सूचना थी कि उनके पास भारी मात्रा में गोला-बारूद भी है। उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हुए हैं। इसी सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि, उग्रवादी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भाग निकले।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आदेश गंझु चतरा जिले के पिपरवार इलाके में देखा गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर पीछा करते हुए आदेश को पिपरवार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि एचई ग्रेनेड काफी शक्तिशाली हथियार है। इसका उपयोग सुरक्षाबलों के खिलाफ किया जा सकता था। उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार नक्सलियों के पास से यह हथियार बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि उग्रवादियों के खिलाफ अभी भी अभियान जारी है।

छापेमारी अभियान में बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार के अलावा बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, हेरहंज थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, कुबेर साह, नीतीश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडायन बिसाही के संदेह में जेठानी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
Next Article भारत के मुख्य न्यायाधीश का बड़ा बयान- सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना एकाउंटेबिलिटी के कर रहे हैं काम

Related Posts

Headlines

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.