Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 05:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डायन बिसाही के संदेह में जेठानी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
झारखंड

डायन बिसाही के संदेह में जेठानी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

July 23, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Yellow crime scene do not cross barrier tape in front of defocused background. Horizontal composition with selective focus and copy space.
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के सरवल जामुन टोली में शनिवार सुबह डायन बिसाही के संदेह में लोहे के साब्बल से मारकर देवरानी बासो देवी ने जेठानी सीमा देवी की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित से नामकुम थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। नामकुम प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि डायन बिसाही के आरोप में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जाता है कि सीमा देवी घर के समीप हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आरोपित महिला ने साब्बल से सर पर कई वार किया, जिससे सीमा का सर क्षतविक्षत हो गया। मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साब्बल बरामद किया है। बासो देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि सीमा जादू टोना करतीं थीं, जिसकी वजह से बीते कुछ सालों में उसकी बेटी,सीमा की बेटी सहित परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई। सीमा रोज रात में बीना कपड़ों के पूजा करती थी, जिससे बासो का बेटा देवेंद्र एक महीने से बीमार है। बेटे की मानसिक स्थिति ख़राब हो गई है। शुक्रवार की रात देवेंद्र किसी को बताये बगैर घर से कहीं चला गया। बासो को लगा कि सीमा ने उसके बेटे के साथ कुछ कर दिया, जिसके तनाव में रातभर नहीं सोई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, सात की मौत
Next Article 7322 गोली और विस्फोटक के साथ टीएसपीसी का नक्सली गिरफ्तार, एचई ग्रेनेड बरामद

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने 1.08 करोड़ खातों में ट्रांसफर किए 1237 Cr, बोले- कोई भी हकदार छूटना नहीं चाहिए

October 10, 2026
Headlines

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने 1.08 करोड़ खातों में ट्रांसफर किए 1237 Cr, बोले- कोई भी हकदार छूटना नहीं चाहिए

October 10, 2026

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.