Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ने रनिया में अस्पताल भवन के लिए किया भूमि पूजन
झारखंड

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ने रनिया में अस्पताल भवन के लिए किया भूमि पूजन

September 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूँटी (स्वदेश टुडे)। जिले के रनिया प्रखण्ड अन्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री सह खूँटी सांसद अर्जुन मुंडा ने आज नए अस्पताल भवन के लिए भूमि-पूजन किये। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों का स्वागत उप विकास आयुक्त अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किए।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पाहन और पुजारी ब्राह्मण के मन्त्रोच्चारण से अर्जुन मुण्डा ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किये। इस परिसर में ही एक अभियंता रामविनोद सिन्हा द्वारा भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। जो आज घोटाला के कारण जेल में है। और इसका भी कार्य अधूरा बनकर बंद पड़ा हुआ है। और फिर आज जिला प्रशासन की योजना से डीडीसी अरुण कुमार सिंह, बीडीओ रनिया , जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता आदि की उपस्थिति में 1.62 करोड़ रुपए की मद से बननेवाले इस भवन का निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया गया। अर्जुन मुण्डा ने इंजिनियर से मजाक से ही कह डाला कि इस बार भी तो घोटाला नहीं न होगा। और भवन का निर्माण कार्य सही होना चाहिए।

साथ ही, इसी क्रम में क्षेत्र के एक जनवितरण दुकान से भारत सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब असहाय लाभुकों को जनवितरण दुकान में अन्न प्रदान किये। इसके पूर्व ग्रामीणों ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुण्डा, उपविकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह और सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार का पइका नृत्य और गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। साथ ही, उनके आगमन की खुशी में सखी मण्डल की महिलाओं और ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किए। यह योजना भारत सरकार के द्वारा देश गरीब असहायों को मदद पहुँचाने के दृष्टिकोण से पाँच किलो अनाज निःशुल्क प्रदान करना है। इसी क्रम में क्षेत्र के सुयोग्य लाभुकों को चावल प्रदान किया।

इस दौरान तोरपा विधायक कोचे मुण्डा, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, संतोष जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, नीरज पाढ़ी, नीरज जायसवाल, निखिल कण्डुलना, नारायण साहू, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविक्रांत ज्योति का सभी पारा शिक्षकों से आग्रह, कहा भ्रामक मैसेज ना करें फॉरवर्ड
Next Article शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अगले सप्ताह 6000 से ज्यादा भर्तियां निकालने का दिया निर्देश

Related Posts

झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.