अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में आने वाले दो दिनों के दौरान मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के 16 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, धनबाद, कोडरमा और लोहरदगा जैसे मध्यवर्ती इलाके शामिल हैं।
पश्चिमी जिलों में भी रहेगा असर
राज्य के पश्चिमी हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा।
18 अक्टूबर को साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को फिर से कई जिलों में आंशिक बादल लौट सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी।
तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
विभाग ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। फिलहाल राज्य में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है।
तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 34 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 33.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.6 डिग्री, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
रांची में हल्की ठंड और तेज धूप
बुधवार को रांची में सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, जबकि दोपहर में धूप तेज रही। शहर और आसपास के इलाकों में मौसम साफ बना रहा।
इसे भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जदयू ने जारी की पहली लिस्ट, 57 नामों का ऐलान

