WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु जिलावासियों से अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सामूहिक रूप से नमाज अदा न करें। उन्होंने निर्देशित किया कि विवादित स्थानों पर पेट्रोलिंग करें ताकि कोई भी ऐसा कार्य न हो जिससे की किसी की भावना आहत हो। उन्होंने आगे कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कोरोना को लेकर सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। इसके अलावे अपने स्तर से भी दूसरों को जागरूक करें, ताकि कोरोना वायरस के खतरे से बचा जा सके।

