Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 08:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » याश चक्रवात तूफान: नदियों में आई बाढ़, सब्जी एवं अन्य फसले हुई नष्ट, किसानों को हुआ भारी नुकसान मुआवजे की करी मांग
झारखंड

याश चक्रवात तूफान: नदियों में आई बाढ़, सब्जी एवं अन्य फसले हुई नष्ट, किसानों को हुआ भारी नुकसान मुआवजे की करी मांग

May 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बड़कागांव। तीन  दिनों से याश चक्रवात का असर बड़कागांव प्रखंड में भी देखने को मिल रहा है। याश चक्रवात के कारण  3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से प्रखंड के, नदी, नाला जलमग्न हो गए। मई के महीने में जहां लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहाल रहते थे वही लोगों को रात में चादर का सहारा लेना पड़ रहा है। चक्रवाती बारिश से बड़कागांव पीपल नदी, सूर्य मंदिर नदी, बादम नदी, विश्रामपुर नदी, सिरमा नदी, महुदी नदी, सोनपुरा नदी, गोंदलपुरा नदी आदि तमाम नदियों में जलस्तर बढ़ जाने के कारण बाढ़ आ गई। नाला जाम होने के कारण बड़कागांव दैनिक बाजार में कचरा पसर गया है।

इतना ही नहीं भारी बारिश के कारण पुराने मिट्टी के कई मकान की हालत जर्जर हो गई है। वही लगातार बारिश से भले ही गर्मी से राहत लोगों को मिली है लेकिन यह बारिश किसानों के लिए अभिशाप बनकर आया है।

किसानों के टमाटर, खीरा, भिंडी, परवल, करेला,वोदी, इत्यादि सब्जियां बुरी तरह से नष्ट हो गए है। इस दौरान  किसान सुभाष कुमार, अशोक महतो, योगेश्वर महतो, योगेंद्र महतो, सिकंदर कुमार, बैजनाथ महतो ने बताया कि इतनी बर्बादी कभी नहीं हुई थी, कोविड-19 लॉकडाउन और बेमौसम बरसात ने हम लोगों को बर्बाद कर दिया। सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपदा राहत कोष से मुआवजे की मांग की गई है। अब धान के खेतों में नमी हो जाने के कारण चक्रवात का असर समाप्त होते ही बड़े पैमाने पर किसान धान की खेतों में जोताई का कार्य शुरू कर देंगे।

लगातार हो रही बारिश पर लोगों ने बताया कि मई के महीने में बारिश तो हम लोगों ने देखा है पर इस तरह का ठंड और नदियों में बाढ़ कभी नहीं देखा था। जो हम लोगों को अचरज में डाल रहा है।  राहत भरी बात यह है कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रखंड में सूख गए कुएं और चापाकल का जल स्तर बढ़ने से आम ग्रामीण को पानी की समस्याओं से कुछ राहत मिली है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next Article कर्णपुरा महाविद्यालय में वेबीनार का आयोजन

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.