WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)| सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी युवक को इलाज हेतु एचएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृत युवक की पहचान संदीप मेहता के रूप में की गई। जबकि जख्मी युवक की पहचान मृतक के चचेरे भाई आनंद कुमार के रूप में हुई है। घटना हजारीबाग कटकमसांडी मुख्य पथ पर रघु होटल के समीप का है| युवकों की उम्र लगभग 13-14 वर्ष के आसपास है।
जानकारी के मुताबिक संदीप अपने चार दोस्तों के साथ रोज की तरह सुबह दौड़ लगाने बहिमर चौक तक आया करते थे। आज भी वे सभी दौड़ते कूदते अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

