WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। जिला परिषद सदस्या कुमकुम देवी उर्फ दया बहन ने प्रखंड क्षेत्र के पैसरा,किमनियाँ, कपका, बुढ़ियाडीह,नयाटाँड,खैरा में कंबल वितरण कार्य किया । इस दौरान उन्होंने गरीब,असहायों ,जरूरत मंदो के बीच करीब 400 कंबल वितरण किया ।
कुमकुम ने बताया कि कड़ाके की ठंड व शीतलहरी को देखते हुऐ झारखंड सरकार द्वारा प्राप्त एक सौ और निजी खर्च तीन सौ कंबल वितरण की । क्षेत्र में कंबल वितरण से ग्रामीणों में काफी हर्ष है। मौके पर उपस्थित कपका निवासी महावीर पंडित ने बताया कि कुमकुम देवी क्षेत्र के लिए एक अलग पहचान बना चुकी हैं। लोग प्यार से उन्हें दया बहन कहते हैं।
मौके पर कंबल प्रयाग साव, गेणशी मसोमात,भूनेशवरी देवी, चेतनी देवी,सोहवा देवी,सरैया मसोमात,महादेव मिर्धा,डुगनी देवी, विशाल पांडेय,बुधो मिर्धा समेत अन्य लोंगो को दिया गया।

