WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। आयोग ने वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजीनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर के कुल 1,907 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
- वर्क इंस्पेक्टर: 1,114 पद
- डेंटल हाइजीनिस्ट: 702 पद
- हॉस्टल मैनेजर: 91 पद
शैक्षणिक योग्यता
- वर्क इंस्पेक्टर: 10वीं पास और आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में प्रशिक्षण।
- डेंटल हाइजीनिस्ट: जीवविज्ञान विषय के साथ 12वीं पास और डेंटल हाइजीनिस्ट में 2 वर्षीय डिप्लोमा। साथ ही बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल में पंजीकरण आवश्यक।
- हॉस्टल मैनेजर: बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन या स्नातक डिग्री के साथ होटल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (CBT), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 तक मासिक वेतन मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
इसे भी पढ़ें : बस स्टैंड में चोरी का राज खुला, तीन को पुलिस ने दबोचा

