Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 11:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, NIACL में निकली 550 Vacancy
जॉब/एजुकेशन

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, NIACL में निकली 550 Vacancy

June 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
NIACL
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 550 प्रशिक्षु (Apprentice) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।

देशभर के राज्यों में होगी नियुक्ति

इस भर्ती के तहत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा 138 पद महाराष्ट्र में हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 46, दिल्ली में 37, गुजरात में 35, केरल में 30 और उत्तर प्रदेश व कर्नाटक में 24-24 पद निर्धारित किए गए हैं। झारखंड के उम्मीदवारों के लिए 5 पद आरक्षित हैं, जबकि बिहार में 11 पदों पर भर्ती होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। डिग्री 1 जनवरी 2022 से 1 जून 2026 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए। कंपनी ने साफ किया है कि उम्मीदवार के पास पहले से किसी प्रकार का प्रशिक्षण या नौकरी का अनुभव नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी।आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु छूट दी जाएगी। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाओं को भी नियमानुसार छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।

ऑनलाइन परीक्षा

सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता तथा विषय संबंधी जानकारी का आकलन किया जाएगा।

क्षेत्रीय भाषा परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। इसमें संबंधित राज्य की भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता जांची जाएगी। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है और उसका प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं, उन्हें इस परीक्षा से छूट मिलेगी।

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल

अंतिम चरण में उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। साथ ही अधिकृत चिकित्सक द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपये शुल्क देना होगा। इसी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें। नया पंजीकरण करके जरूरी जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म की जांच करें और अंतिम रूप से सबमिट कर दें। जो उम्मीदवार बीमा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : बिहार के पंकज केसरी का बड़ा धमाका, भोजपुरी और साउथ के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के पंकज केसरी का बड़ा धमाका, भोजपुरी और साउथ के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री
Next Article महज 32 रुपये प्रति लीटर मिलेगा पेट्रोल! जानिये क्या हो रही तैयारी

Related Posts

झारखंड

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.