अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (AUD) ने विभिन्न शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aud.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, पुस्तकालय अध्यक्ष, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष और शारीरिक शिक्षा एवं खेल सहायक निदेशक के पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पदों का विवरण और वेतनमान
प्रोफेसर – वेतन स्तर 14 (₹1,44,200 से ₹2,18,200)
एसोसिएट प्रोफेसर – वेतन स्तर 13A (₹1,44,200 से ₹2,18,200)
सहायक प्रोफेसर – वेतन स्तर 10 (₹1,31,400 से ₹2,10,800)
पुस्तकालय अध्यक्ष – वेतन स्तर 14 (₹57,700 से ₹92,500)
सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष – वेतन स्तर 10 (₹1,44,200 से ₹2,18,200)
शारीरिक शिक्षा एवं खेल सहायक निदेशक – वेतन स्तर 10 (₹57,700 से ₹92,500)
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “New Registration” के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर शैक्षणिक योग्यता, अनुभव समेत अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
आवेदकों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारियां सही से भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : न्यू ईयर के जश्न से पहले टूटा भरोसा, इकाना स्टेडियम के नाम पर बड़ा फ्रॉड



