Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 08:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बैंकिंग में करियर बनाना है तो मौका हाथ से न जाने दें, एसबीआई दे रहा समर इंटर्नशिप
जॉब/एजुकेशन

बैंकिंग में करियर बनाना है तो मौका हाथ से न जाने दें, एसबीआई दे रहा समर इंटर्नशिप

July 23, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इंटर्नशिप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की समर इंटर्नशिप आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। इस इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक के कामकाज को करीब से समझने का मौका मिलता है। साथ ही बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। इंटर्नशिप पूरी करने वाले छात्रों को स्टाइपेंड भी दिया जा सकता है। हालांकि, यहां एक बात साफ तौर पर समझना जरूरी है कि इंटर्नशिप पूरी करने के बाद एसबीआई में नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी। इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को बैंक की नियमित भर्ती में किसी तरह की अतिरिक्त छूट या विशेष वेटेज भी नहीं दिया जाएगा।

पूरे देश के लिए एक ही पोर्टल से नहीं होती भर्ती

एसबीआई हर साल पूरे देश के छात्रों के लिए समर इंटर्नशिप का एक ही पोर्टल जारी नहीं करता। बैंक अलग-अलग सर्किल, लर्निंग सेंटर, बिजनेस यूनिट और कॉलेजों के साथ मिलकर इंटर्नशिप के अवसर देता है। यही वजह है कि आवेदन और चयन की प्रक्रिया अलग-अलग क्षेत्र और संस्थान के हिसाब से बदल सकती है। कुछ छात्रों का चयन कॉलेज कैंपस के जरिए किया जाता है, जबकि कुछ छात्र सीधे एसबीआई के संबंधित कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

कौन-कौन से छात्र कर सकते हैं आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो यूजीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान में फुल टाइम कोर्स कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पाठ्यक्रम में किसी बाहरी संस्थान में इंटर्नशिप करना जरूरी होना चाहिए। यानी अगर आपके कोर्स के नियमों के तहत किसी बैंक, कंपनी या अन्य संस्थान में इंटर्नशिप करना जरूरी है, तो आप एसबीआई के इंटर्नशिप अवसर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दो तरीकों से हो सकता है छात्रों का चयन

एसबीआई में इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन मुख्य रूप से दो तरीकों से हो सकता है।

कैंपस प्लेसमेंट के जरिए

बैंक कॉलेज या संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए छात्रों का चयन कर सकता है। इस प्रक्रिया में बैंक की टीम सीधे कॉलेज में आकर छात्रों का चयन कर सकती है।

सीधे बैंक में आवेदन करके

छात्र खुद भी एसबीआई से संपर्क कर इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्र के लोकल हेड ऑफिस यानी LHO में मौजूद लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग से संपर्क करना होगा। हालांकि, आवेदन मिलने के बाद उम्मीदवार का चयन करना या आवेदन को अस्वीकार करना बैंक के अधिकार क्षेत्र में रहेगा।

आवेदन के समय इन दस्तावेजों की जरूरत होगी

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

• इंटर्नशिप आवेदन पत्र
• अपडेटेड रिज्यूमे
• कॉलेज या संस्थान की ओर से जारी इंटर्नशिप की आवश्यकता वाला पत्र
• केवाईसी से जुड़े जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

इंटरव्यू से होगा चयन, जरूरत पड़ी तो GD भी

एसबीआई समर इंटर्नशिप के लिए चयन मुख्य रूप से पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बैंक जरूरत के अनुसार ग्रुप डिस्कशन यानी GD भी करा सकता है। सर्किल स्तर पर इंटर्नशिप के चयन की जिम्मेदारी लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग की होती है। वहीं कॉर्पोरेट सेंटर और उससे जुड़े विभागों में आवेदन की प्रक्रिया एचआर या एडमिन विभाग संभालता है।

आवेदन कहां करना होगा?

जो छात्र एसबीआई में समर इंटर्नशिप करना चाहते हैं, वे अपने क्षेत्र के लोकल हेड ऑफिस में मौजूद लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग से संपर्क कर सकते हैं। अगर कोई आवेदन किसी दूसरी शाखा या कार्यालय में जमा किया जाता है, तो उसे आगे संबंधित L&D विभाग को भेजा जा सकता है। वहीं कॉर्पोरेट सेंटर या उससे जुड़े विभागों में मिलने वाले आवेदनों को संबंधित एचआर या एडमिन विभाग देखता है।

इंटर्नशिप पूरी करने पर मिलेगा स्टाइपेंड

इंटर्नशिप पूरी करने वाले सभी छात्रों को स्टाइपेंड मिले, यह जरूरी नहीं है। बैंक केवल उन्हीं इंटर्न्स को स्टाइपेंड देगा, जिनका चयन स्टाइपेंड श्रेणी के तहत किया गया होगा। स्टाइपेंड इंटर्नशिप पूरी होने और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने के बाद दिया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान रहने, आने-जाने और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी छात्रों की खुद होगी। इन खर्चों का भुगतान एसबीआई की ओर से नहीं किया जाएगा।

नौकरी की गारंटी नहीं, नियमित भर्ती में भी अतिरिक्त लाभ नहीं

एसबीआई की समर इंटर्नशिप छात्रों को बैंकिंग सेक्टर का अनुभव देने के लिए है। इसे नौकरी का रास्ता नहीं माना जा सकता। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है। इसके अलावा इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को एसबीआई की नियमित भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की अतिरिक्त छूट, प्राथमिकता या विशेष वेटेज नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को इंटर्नशिप को सीखने और अपने अनुभव को मजबूत करने के अवसर के तौर पर देखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : B.Com पास हैं तो मौका न गंवाएं, ICSI में नौकरी और 81,100 रुपए तक सैलरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleB.Com पास हैं तो मौका न गंवाएं, ICSI में नौकरी और 81,100 रुपए तक सैलरी
Next Article दाद-खाज से लेकर बालों के झड़ने तक में उपयोगी है ये फूल, लेकिन है बेहद विषैला

Related Posts

Headlines

लालटेन युग से निकला बिहार, अब हर गरीब की छत तक पहुंचेगा सोलर पावर : ऊर्जा मंत्री

September 10, 2026
Headlines

JPSC धांधली : खियांग्ते पर कसा शिकंजा, कॉल डिटेल से खुला सांठगांठ का राज

September 10, 2026
Headlines

स्कूल से लौट रही छात्रा को बनाया हवस का शिकार, 24 घंटे में दबोचे गए पांचों संदेही

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लालटेन युग से निकला बिहार, अब हर गरीब की छत तक पहुंचेगा सोलर पावर : ऊर्जा मंत्री

September 10, 2026

JPSC धांधली : खियांग्ते पर कसा शिकंजा, कॉल डिटेल से खुला सांठगांठ का राज

September 10, 2026

स्कूल से लौट रही छात्रा को बनाया हवस का शिकार, 24 घंटे में दबोचे गए पांचों संदेही

September 10, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, अब खुलेगा लेवी नेटवर्क का राज

September 10, 2026

बैंक ऑफ इंडिया में बंपर Vacancy, 1.20 लाख तक सैलरी

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.