Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » काली लुंगी और गले में मोटी चेन पहने, देखें ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार का धांसू लुक
अन्य खबरें

काली लुंगी और गले में मोटी चेन पहने, देखें ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार का धांसू लुक

July 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey) से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का पहला लुक सामने आया है. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस साल एक के बाद एक कई फिल्में कर रहे हैं. बीते दिनों वो अपनी फिल्म ‘मंगल मिशन’ के धमाकेदार ट्रेलर को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए थे. इस फिल्म के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार ने जबरदस्त धमाका कर दिया है. हाल ही में उनकी एक और फिल्म का पहला लुक सामने आया है. इस लुक में अक्षय कुमार को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. अक्षय का ऐसा अवतार शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो. आने वाली फिल्म में अपना लुक शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

इस लुक में अक्षय कुमार गले में मोटी चेन और बदन पर काली लूंगी पहने दिखाई दे रहे हैं. उनके पूरे माथे पर चंदन का टीका लगा है, सबसे दिलचस्प बात ये है कि अक्षय के हाथों में नान चाक नजर आ रहा है. अक्षय कुमार ने ‘बच्चन पांडे’ का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘साजिद नाडियावाला की अगली फिल्म, डायरेक्टेड बाय फरहाद सामजी में 2020 के क्रिसमस पर आ रहा हूं ‘बच्चन पांडे’ बनकर’.

इस फिल्म में अक्षय के धांसू लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. ये फिल्म अगर 2020 की क्रिसमस पर रिलीज हो रही है तो ये आमिर खान की फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से टकराएगी. और तो और ये अब तक का सबसे बड़ा क्लैश हो सकता है, क्योंकि इसी दिन अजय देवगन और रणबीर कपूर की एक अपकमिंग फिल्‍म भी रिलीज हो सकती है.

इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई बड़ी एक्ट्रेस नजर आई थीं. इस ट्रेलर को ताबड़तोड़ तारीफें भी मिली थीं. इसके अलावा अक्षय कुमार कई और फिल्मों पर काम कर रहे हैं. जिनमें ‘सूर्यवंशी’, ‘हाऊसफुल 4’, ‘बॉम्बे लक्ष्मी’ और ‘गुड न्‍यूज’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article9 बैंकों के क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चूका पाने के कारण , पूरे परिवार के साथ चौथी मंजिल से कूदा शख्स
Next Article फिल्मों से दूर ये हीरो अब कर रहा है ये काम

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.