Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 03:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बर्थडे स्पेशल : 46 की हुईं ‘परदेस’ की ‘गंगा’
अन्य खबरें

बर्थडे स्पेशल : 46 की हुईं ‘परदेस’ की ‘गंगा’

September 13, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा महिमा चौधरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। महिमा चौधरी का जन्म 13 सितम्बर,1973 को दार्जलिंग में हुआ था। महिमा के बचपन का नाम रितु चौधरी था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दार्जलिंग से पूरी की। इसके बाद 1990 में वह पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने लगीं। इस दौरान उन्हें कई विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। करियर की शुरुआत में ही महिमा, आमिर खान और ऐश्वर्या राय के साथ एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आईं। इस पॉपुलर विज्ञापन से महिमा को घर-घर में पहचाना जाने लगा। इसके बाद महिमा एक म्यूजिक चैनल के साथ वीजे के रूप में जुड़ गईं।

इसी दौरान फिल्म निर्माता सुभाष घई फिल्म ‘परदेस’ के लिए नवोदित अभिनेत्री की तलाश में थे। लगभग 3000 लड़कियों के ऑडिशन के बाद उनकी नजर महिमा पर पड़ी और उन्होंने यह फिल्म महिमा को ऑफर कर दी। साथ ही सुभाष घई ने उनका नाम रितु से बदलकर महिमा चौधरी रख दिया। महिमा चौधरी इस फिल्म में ‘गंगा’ की भूमिका में नजर आई। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान और अपूर्व अग्निहोत्री नजर आए। महिमा की इस पहली फिल्म ने महिमा को रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म में महिमा को अपने अभिनय के लिए फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद महिमा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें ‘दाग द फायर’, ‘धड़कन’, ‘दिल है तुम्हारा, ‘एलओसी कारगिल’, ‘होम डिलीवरी’, ‘सैंडविच’, ‘लज्जा’ आदि कई फिल्में शामिल हैं, जिसमें महिमा के अभिनय को काफी सराहना मिलीं। महिमा ने 2006 में गुपचुप तरीके से आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। हालांकि 2013 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी भी हैं। फिलहाल महिमा फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह आखिरी बार 2016 में बॉलीवुड फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ में नजर आईं थीं।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article18 सितंबर को आउट होगा’ मेड इन चाइना’ का ट्रेलर
Next Article पीएम के कार्यक्रम में सरकारी मशीनरी का हुआ दुरूपयोग:कांग्रेस

Related Posts

अन्य खबरें

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026
अन्य खबरें

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026
अन्य खबरें

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.