अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने खेल कोच के कुल 379 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2025 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धि
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान या लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर से डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग आवश्यक है। खेल उपलब्धि के तहत उम्मीदवार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत या राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो। साथ ही मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं जैसे कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप या राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी होनी चाहिए।
आयु सीमा और आरक्षण
आयु सीमा 21 से 37 वर्ष (सामान्य पुरुष), 40 वर्ष (महिला, बीसी, ईबीसी) और 42 वर्ष (एससी/एसटी) रखी गई है। इसमें आरक्षण नीति के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (150 अंक) और इंटरव्यू (50 अंक) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में जनरल नॉलेज, एलाइड साइंस इन स्पोर्ट्स और मेन स्पोर्ट्स विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। पास होने के लिए सामान्य वर्ग को 40%, पिछड़ा वर्ग को 36.5%, अति पिछड़ा वर्ग को 34% और एससी/एसटी, महिला, दिव्यांग को 32% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : ECI का मास्टर स्ट्रोक – 470 IAS, IPS और IRS तैनात होंगे बतौर ऑब्जर्वर

