अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। बैंक आईटी, वित्त, इंजीनियरिंग और कानून सहित विभिन्न विभागों में स्केल-II, III और IV के कुल 115 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पदों का विवरण
स्केल-IV : 15 पद
स्केल-III : 54 पद
स्केल-II : 46 पद
शैक्षणिक योग्यता
तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित क्षेत्र में BE/B.Tech/MCA/MSc की डिग्री होनी चाहिए, और कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं।
अर्थशास्त्री पद के लिए अर्थशास्त्र या अर्थमिति में स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है।
अन्य पदों की विस्तृत योग्यता अधिसूचना में उपलब्ध है।
आयु सीमा
1 अक्टूबर 2025 के अनुसार :
स्केल-II: 25 से 35 वर्ष
स्केल-III: 25 से 38 वर्ष
स्केल-IV: 28 से 45 वर्ष
न्यूनतम आयु 21–28 वर्ष और अधिकतम 35–45 वर्ष, पद के अनुसार निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा :
ऑनलाइन परीक्षा
साक्षात्कार — परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
‘Career’ सेक्शन पर क्लिक करें।
‘Specialist Officer Recruitment 2025’ लिंक चुनें।
पंजीकरण करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट ले लें।
इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव में JMM का परचम, सोमेश चंद्र सोरेन जीते

