अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बिस्तर से एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह ड्रिप लगी हालत में लेटी नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा… “जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी।”
फैंस कर रहे हैं दुआ
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनके लिए शुभकामनाएं और जल्दी ठीक होने की दुआएं भेज रहे हैं।
पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दिखीं थीं
फिल्मों की बात करें तो चित्रांगदा सिंह आखिरी बार ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और कई बड़े सितारे शामिल थे।
इस फिल्म में चित्रांगदा ने विलेन का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
अब सलमान खान संग नजर आएंगी
चित्रांगदा सिंह अब सलमान खान के साथ नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखेंगी। यह फिल्म भारत-चीन संघर्ष की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
चित्रांगदा ने क्या कहा फिल्म को लेकर
एक इंटरव्यू में चित्रांगदा ने कहा था… “यह फिल्म बहादुरी और साहस की कहानी है। मैं एक सैनिक परिवार से हूं, इसलिए इस फिल्म से मेरा गहरा जुड़ाव है।”
लद्दाख में शूटिंग, मुंबई शेड्यूल जल्द
उन्होंने बताया कि फिल्म में उन नायकों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग लद्दाख में पूरी हुई और अब जल्द ही मुंबई शेड्यूल शुरू होगा।
इसे भी पढ़ें : “एक हड्डी… तीन गोलियां… एक मौ’त और एनका’उंटर”… ‘चौपाटी’ म’र्डर केस की पूरी कहानी

