Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 02:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » e-Aadhaar ऐप का बड़ा अपडेट, अब फेस ID, QR स्कैन और AI से होगा लैस
अन्य खबरें

e-Aadhaar ऐप का बड़ा अपडेट, अब फेस ID, QR स्कैन और AI से होगा लैस

September 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
UIDAI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार सेवाओं को और स्मार्ट बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में UIDAI दिसंबर 2025 तक एक नया e-Aadhaar ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जो अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा।

WhatsApp पर मिलेगा आधार कार्ड

इस ऐप की सबसे खास बात यह होगी कि अब यूजर्स WhatsApp के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सिर्फ UIDAI के ऑफिशियल WhatsApp नंबर पर “Hi” लिखकर भेजना होगा। चैटबॉट आधार डाउनलोड का विकल्प देगा और OTP वेरिफिकेशन के बाद डिजिटल आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में सीधे WhatsApp पर मिल जाएगा।

हाई-टेक फीचर्स होंगे शामिल

नया ऐप पुराने ऐप से बिल्कुल अलग होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फेस ID लॉग-इन और QR स्कैनर जैसी सुविधाएं होंगी। पासवर्ड टाइप करने की जगह अब केवल फेस ID से लॉग-इन संभव होगा। साथ ही नाम, पता और जन्मतिथि जैसी बेसिक जानकारी सीधे ऐप से अपडेट की जा सकेगी।

डिजिटल और सुरक्षित सेवाएं

UIDAI का यह ऐप आधार सत्यापन को बेहद आसान बना देगा। अब केवल एक QR स्कैन से आधार की वैधता जांची जा सकेगी, जिससे फर्जी ID का खतरा काफी हद तक कम होगा। इसके अलावा ई-आधार डाउनलोड, PVC कार्ड ऑर्डर और आधार बदलावों की पूरी हिस्ट्री देखना भी संभव होगा।

क्या बदलेगा और क्या नहीं?

UIDAI ने साफ किया है कि मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा WhatsApp या ऐप पर उपलब्ध नहीं होगी। इसके लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य होगा, जहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फॉर्म भरना होगा।

यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा

यह पहल उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी जिन्हें अचानक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। अब वेबसाइट पर लॉग-इन करने या फोटोकॉपी साथ रखने की झंझट नहीं होगी। सिर्फ एक मैसेज पर आपका आधार कार्ड आपकी उंगलियों पर होगा।

इसे भी पढ़ें : 60 हजार दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹16 करोड़ स्वीकृत : शिल्पी नेहा तिर्की

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article60 हजार दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹16 करोड़ स्वीकृत : शिल्पी नेहा तिर्की
Next Article सब्जी के आड़ में शराब का कारोबार, बोकारो का माल जाता था बिहार

Related Posts

अन्य खबरें

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026
अन्य खबरें

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026
अन्य खबरें

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.