Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पराग अग्रवाल को इन खूबियों की वजह से बनाया गया ट्विटर का सीईओ !
अन्य खबरें

पराग अग्रवाल को इन खूबियों की वजह से बनाया गया ट्विटर का सीईओ !

November 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली । भारतीय को दुनिया की एक दिग्गज कंपनी ट्विटर का सीईओ बनाया गया है. आईआईटी से पढ़े पराग अग्रवाल की आखिर ऐसी कौन सी अन्य खूबियां हैं जिनकी वजह से उन्हें यह कमान दी गई है.

गौरतलब है कि सोमवार को ही यह खबर आई कि ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही यह बताया गया कि पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ बनाया गया है.

ट्विटर के  CEO पद से इस्तीफा देने के बाद Jack Dorsey ने इसकी घोषणा कर दी. पराग अग्रवाल अभी कंपनी में बतौर CTO (chief technology officer) काम कर रहे थे.

ट्विटर के होने वाले इंडीपेन्डेंट बोर्ड चेयरमैन Bret Taylor ने कहा कि, ‘पराग ट्विटर को समझते हैं और कंपनी की विशिष्ट संभावनाओं की कद्र करते हैं. हमारी सबसे अहम प्राथमिकताओं को निभाने में उनकी भूमिका अहम रही है और मैं यह जानता हूं कि वह क्रियान्यवन को मजबूत करने और नतीजे देने में कमाल करेंगे. बोर्ड को पराग में काफी भरोसा है.’

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में महारत

पराग मार्च 2018 में कंपनी के CTO बने. ये माना जाता है कि उनकी इंजीनियर एक्सपर्टीज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऐड नेटवर्क में है. ये दोनों की कंपनी के लिए काफी जरूरी है.उन्होंने शुरुआती दौर में ट्विटर के ट्वीट की प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए आर्टफिशियल इंटेलीजेंस पर काम काम किया था. ट्विटर के रेवेन्यू और कंज्यूमर प्लेटफॉर्म पर उनके इंजीनियरिंग वर्क की वजह से कंपनी को साल 2016-17 में अपने ऑडिएंस ग्रोथ को बढ़ाने में मदद मिली थी.

कंपनी की हालिया सफलता में योगदान करने वाले सभी महत्वपूर्ण निर्णयों के पीछे कहीं न कहीं पराग जरूर रहे हैं. उनके काम को Jack Dorsey भी काफी पसंद करते हैं. इस चीज ने भी उन्हें कंपनी के टॉप पोस्ट पर पहुंचने में मदद की.

पराग ने साल 2011 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर जॉइन किया था. बाद में वे कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बन गए. इस दौरान उन्होंने ट्विटर में समूचे कंज्यूमर, रेवेन्यू और साइंस टीमों में मशीन लर्निंग (ML)और आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग (AI) के तकनीकी रणनीति और निगरानी पहलू को संभाला. वह ट्विटर को एक खुला और विकेंद्रित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने के प्रोजेक्ट ब्लूस्काई विजन के भी इंचार्ज थे.

पराग अग्रवाल ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई IIT Bombay से की. इसके बाद उन्होंने डॉक्टरेट Stanford University से किया. उनकी स्कूलिंग Atomic Energy Central School से हुई है. उनकी पत्नी विनीता अग्रवाल Vineeta Agrawal एक वेंचर कैपिटलिस्ट और फिजिशियन हैं. उनका एक तीन साल का बेटा है.

पराग ने साल 2011 में ट्विटर ज्वाइन किया था. इससे पहले वो Microsoft, AT&T और Yahoo के साथ काम कर रहे थे. इन तीनों ही कंपनी में उनका काम रिसर्च-ओरिएंटेड था. उन्होंने ट्विटर में ऐड रिलेटेड प्रोडक्ट्स पर काम करने से शुरुआत की थी. लेकिन, बाद में वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने लगे.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का दिया निर्देश
Next Article कोरोना टीका ओमिक्रॉन वैरिएंट पर कारगर है या नहीं, जानें वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.