Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नवरात्रि 2025 : कलश स्थापना 21 या 22 सितंबर? जानें सही तारीख और मुहूर्त
अन्य खबरें

नवरात्रि 2025 : कलश स्थापना 21 या 22 सितंबर? जानें सही तारीख और मुहूर्त

September 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नवरात्रि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इस साल यह तिथि 21 और 22 सितंबर दोनों दिन मिल रही है, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी। ऐसे में सवाल उठने लगा कि नवरात्रि का पहला दिन आखिर कब होगा?

पंडित जी ने बताया सही दिन

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पंडित अनुराग तिवारी के अनुसार, नवरात्रि व्रत उदयातिथि की मान्यता पर आधारित है। 21 सितंबर को सूर्योदय के समय अमावस्या रहेगी जबकि 22 सितंबर को सूर्योदय के समय शुक्ल प्रतिपदा होगी। इसी आधार पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर सोमवार से होगी।

नवरात्रि का पहला दिन

इस बार शारदीय नवरात्रि अक्टूबर में न होकर सितंबर में आ रही है। नवरात्रि कुल 10 दिनों तक चलेगी और 11वें दिन विजयादशमी यानी दुर्गा विसर्जन होगा। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है।

कलश स्थापना का मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का सबसे शुभ समय अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जो 11:55 एएम से 12:43 पीएम तक है। सुबह में कलश स्थापना के लिए 6:19 से 7:49 बजे तक और दूसरा मुहूर्त 9:14 से 10:45 बजे तक रहेगा।

शुभ योग और नक्षत्र का संयोग

इस साल कलश स्थापना शुक्ल योग में होगी, जो पूरे दिन को शुभ बना रहा है। सुबह 11:24 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और उसके बाद हस्त नक्षत्र का आरंभ होगा। इस संयोग को नवरात्रि प्रारंभ के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : पर्सनल लोन लेने से पहले जानें ये 10 जरूरी टर्म्स, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनवरात्रि से बदलेंगे GST रेट : रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती, लग्जरी आइटम महंगे
Next Article राशिफल @ 18 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.