Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 04:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खतरों के खिलाड़ी 10 -कन्टेस्टेंट के नाम आए सामने, करण पटेल समेत भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक्शन करती आएंगी नजर
अन्य खबरें

खतरों के खिलाड़ी 10 -कन्टेस्टेंट के नाम आए सामने, करण पटेल समेत भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक्शन करती आएंगी नजर

July 22, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

 चर्चित गेम शो फियर फैक्टर, खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू होगी और एक महीने से ज्यादा तक चलेगी। इस बार शो का सेट बुल्गारिया में रखा गया है। शो के सभी 10 प्रतिभागियों के नाम सामने आ गए हैं। इस बार टीवी एक्टर, एंकर, आर जे से लेकर कॉमेडियन तक इसका हिस्सा हैं। पहले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, सिंगर नेहा भसीन और सुमोना चक्रवर्ती का नाम सामने आ रहा था। लेकिन कन्टेस्टेंट की लिस्ट सामने आते ही ये साफ हो गया है कि इन तीनों को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

आइए जानते हैं प्रतिभागियों के नाम
करण पटेल: रोहित शेट्टी के खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम शामिल किया गया है करण पटेल का। गेम शो के लिए टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें के लीड एक्टर करण एक्शन करते नजर आएंगे।

धर्मेश येलांदे: कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अब तक उन्होंने हामी नहीं भरी। सूत्रों की मानें तो फिलहाल धर्मेश के पास कुछ और कमिटमेंट्स हैं और वो कोशिश कर रहे हैं उन कमिटमेंट्स के बीच इस शो में भाग लेने का। धर्मेश फिल्म स्ट्रीट डांसर में नजर आएंगे।

अदा खान: आने वाले सीजन में एक्ट्रेस अदा खान नजर आने वाली हैं। खुद एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को इस बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा- ‘हां मैं खतरों के खिलाड़ी में भाग ले रही हूं और ये मेरा पहला रियलिटी शो होने वाला है। मैं अपने आप को चैलेंज करना चाहती थी।’

अमृता खानविलकर: अमृता खानविलकर भी शो का हिस्सा हैं। उन्हें फिल्म राजी, सत्यमेव जयते, गोलमाल जैसी फिल्मों में देखा गया है। इसके अलावा उन्हें मराठी फिल्मों में देखा दया है।

तेजस्वी प्रकाश: स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, कर्ण जैसे टीवी सीरियल में नजर आईं तेजस्वी प्रकाश का नाम भी गेम शो के लिए फाइनल कर दिया गया है।

बलराज सायाल: एक्टर-कॉमेडियन बलराज सयाल खतरों के खिलाड़ी में दिखाई देंगे।

करिश्मा तन्ना: बिग बॉस की एक्स कन्टेस्टेंट करिश्मा तन्ना भी इस बार शो में नजर आएंगी। बिग बॉस के बाद करिश्मा को फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला था। उन्हें रणबीर कपूर स्टारर संजू में देखा गया था।

शिविन नारंग: शिविर को वीरा, इंटरनेट वाला लव और इश्क में मर जावां जैसे शोज में देखा गया है। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत 2012 में सुरवीर गुग्गल- टॉपर ऑफ द ईयर से की थी।

आर जे मलिश्का: शो में मुंबई की मशहूर आर जे मलिश्का मेंडसोना बातों की जगह एक्शन करती नजर आएंगी। मलिश्का को इससे पहले डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी देखा गया था। उन्हें शौहरत अपने शो मॉर्निंग नंबर वन विद मलिश्का से मिली है।

रानी चटर्जी: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को शो का हिस्सा हैं। उन्हें फिल्म ससुरा पैसा वाला, साती और रानी नंबर 786 के लिए जाना जाता है। पहले खबरें थी कि वो इस बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अब घर के अंदर नहीं बल्की हवा में एक्शन करती नजर आएंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशेयर बाजार – सेंसेक्स 3 दिन में 1184 अंक गिरा, निवेशकों को 4.37 लाख करोड़ रु का नुकसान
Next Article अनुकंपा से जुड़े मामले लंबित नहीं रहे-सुनील वर्णवाल

Related Posts

अन्य खबरें

60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे ₹5000, जानें अटल पेंशन योजना का पूरा गणित

September 9, 2026
जॉब/एजुकेशन

UPESSC ने खोला नौकरियों का पिटारा, 1,936 पदों पर Vacancy

September 9, 2026
अन्य खबरें

काउबॉय अंदाज में दिखा ‘दबंग’ का स्वैग

September 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात राहुल दुबे के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, अब खुलेगा लेवी नेटवर्क का राज

September 10, 2026

बैंक ऑफ इंडिया में बंपर Vacancy, 1.20 लाख तक सैलरी

September 10, 2026

IAS विनय चौबे का जमानत के बाद निलंबन खत्म, कार्मिक विभाग में मिली जिम्मेदारी

September 10, 2026

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, JCB से निकाले गए 3 घायल

September 10, 2026

राशिफल @ 10 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.