अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बरसात के मौसम में चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़ी खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। आपने अब तक प्याज, आलू या पनीर के पकौड़े ज़रूर खाए होंगे, लेकिन अगर कभी अरबी के पत्तों की पकौड़ी नहीं खाई तो यकीन मानिए आप एक अनोखा स्वाद मिस कर रहे हैं। अरबी के पत्तों से बनी पकौड़ी की खासियत है इसकी कुरकुरी लेयर और लाजवाब स्वाद, जो इसे बाकी पकौड़ों से अलग बनाता है।

अरबी के पत्तों की पकौड़ी दो तरीकों से बनाई जाती है। पहली विधि में चना और उड़द की दाल का इस्तेमाल होता है, जबकि दूसरी विधि में बेसन का घोल लगाया जाता है। दाल से बनी पकौड़ी का स्वाद ज्यादा गहरा और पौष्टिक होता है, वहीं बेसन से बनी पकौड़ी जल्दी तैयार हो जाती है।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। बड़े पत्तों को नीचे और छोटे पत्तों को ऊपर रखते हुए परतें तैयार करें। अब चना और उड़द की दाल को रातभर भिगोकर पीस लें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज का पेस्ट, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक डालकर बैटर तैयार कर लें। इस बैटर को पत्तों पर हल्की परत में लगाते हुए चार-पांच लेयर बना लें और फिर इसे रोल करके गोल आकार में काट लें।
अब इन रोल्स को पहले भाप में पकाएं और फिर बेसन व अजवाइन के घोल में डुबोकर तेल में फ्राई करें। पकौड़ी सुनहरी और कुरकुरी होते ही सर्व करने के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें : बोधगया पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, संतों पर दिए बयान ने खींचा सबका ध्यान!

