Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 04:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » WhatsApp का बड़ा धमाका! अब बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट
अन्य खबरें

WhatsApp का बड़ा धमाका! अब बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट

July 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
WhatsApp
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अब किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी नहीं होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Username फीचर का ऐलान कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ अपने यूनिक यूजरनेम के जरिए भी दूसरे लोगों से जुड़ सकेंगे। इससे प्राइवेसी पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो जाएगी।फिलहाल कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा शुरू कर दी है। आने वाले महीनों में यह फीचर धीरे-धीरे सभी देशों के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी पहचान

अभी तक WhatsApp पर किसी नए व्यक्ति से बातचीत करने के लिए उसका मोबाइल नंबर सेव करना जरूरी होता था। लेकिन नए फीचर के आने के बाद ऐसा नहीं होगा। यूजर्स अपना एक यूनिक यूजरनेम चुन सकेंगे और सामने वाला व्यक्ति उसी यूजरनेम के जरिए उनसे संपर्क कर सकेगा।इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो किसी नए ग्रुप, कम्युनिटी, बिजनेस या प्रोफेशनल नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन अपना निजी मोबाइल नंबर साझा नहीं करना चाहते।

प्राइवेसी होगी पहले से ज्यादा मजबूत

WhatsApp ने साफ किया है कि इस फीचर में कोई पब्लिक सर्च लिस्ट या डायरेक्टरी नहीं होगी। यानी कोई भी व्यक्ति सिर्फ नाम लिखकर आपका अकाउंट नहीं खोज पाएगा।अगर किसी को आपसे पहली बार संपर्क करना है तो उसके पास आपका सही यूजरनेम होना जरूरी होगा। इससे अनचाहे मैसेज और स्पैम की संभावना काफी कम हो जाएगी।

मिलेगी सुरक्षा की एक और परत

कंपनी एक नया Username Key फीचर भी ला रही है। अगर कोई यूजर इसे ऑन कर देता है तो केवल यूजरनेम जान लेना ही काफी नहीं होगा। नए व्यक्ति को मैसेज भेजने के लिए अतिरिक्त सिक्योरिटी की भी चाहिए होगी।इस फीचर का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो अपनी चैट और संपर्क को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं। इससे अनजान लोगों के मैसेज पर भी काफी हद तक रोक लग सकेगी।

क्रिएटर्स और बिजनेस को भी होगा फायदा

WhatsApp ने बताया कि कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस और विभिन्न संगठनों के लिए भी यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा।ऐसे यूजर्स चाहें तो Instagram या Facebook पर इस्तेमाल किए जा रहे अपने मौजूदा यूजरनेम को WhatsApp पर भी क्लेम कर सकेंगे। इससे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक जैसी पहचान बनी रहेगी और लोगों के लिए उन्हें ढूंढ़ना भी आसान होगा।

ऐसे रिजर्व करें अपना यूजरनेम

अगर आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • WhatsApp खोलें।
  • Settings में जाएं।
  • Account पर टैप करें।
  • Username विकल्प चुनें।
  • अपनी पसंद का यूनिक यूजरनेम रिजर्व करें।

फिलहाल यह सुविधा केवल यूजरनेम रिजर्व करने के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। पूरा फीचर आने वाले महीनों में चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। जब यह सुविधा आपके अकाउंट पर उपलब्ध होगी, तब WhatsApp ऐप के अंदर नोटिफिकेशन देकर इसकी जानकारी देगा।

यूजर्स के लिए क्यों है खास?

मोबाइल नंबर छिपाकर बातचीत करने की सुविधा WhatsApp के सबसे बड़े बदलावों में से एक मानी जा रही है। इससे लोगों की निजी जानकारी पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगी। साथ ही प्रोफेशनल नेटवर्किंग, ऑनलाइन कम्युनिटी, बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी नए लोगों से जुड़ना आसान हो जाएगा। आने वाले समय में यह फीचर WhatsApp के इस्तेमाल का तरीका काफी हद तक बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने किया आधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम मोदी ने किया आधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन
Next Article बेंगलुरु से बिहार को बड़ा टेक सिग्नल, ये दिग्गज कंपनियां निवेश पर करेंगी काम

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026
Headlines

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026

पटना के नामी रेस्टोरेंट्स में रेड, परोस रहे थे एक्सपायरी आइटम, वेज-नॉनवेज थे साथ

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.