Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले कोहली ने कहा- टूर्नामेंट में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी
स्पोर्ट्स

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले कोहली ने कहा- टूर्नामेंट में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी

July 29, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चैम्पियनशिप के अंतर्गत 1 अगस्त से जून 2021 तक 144 टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे
भारतीय टीम पहली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी, इसमें दो टेस्ट होंगे
खेल डेस्क. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत कर दी। यह एक अगस्त से जून 2021 तक खेला जाएगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसकी तारीफ की है। आईसीसी ने टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर भारतीय कप्तान बयान जारी किया। इसमें कोहली ने कहा, ‘टीम इंडिया इस चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करेगी। टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इस फॉर्मेट में टॉप पर आना संतोषजनक होता है।’

टेस्ट चैम्पियनशिप में नौ टीमेें हिस्सा लेंगी। आयरलैंड, अफगानिस्तान और प्रतिबंधित जिम्बाब्वे की टीमें इसमें नहीं खेलेंगी। 22 महीने में 144 टेस्ट होंगे। भारतीय टीम कुल 18 मुकाबलों में हिस्सा लेगी। आईसीसी को इस चैम्पियनशिप का आइडिया 2009 में आया। 2010 में इसे स्वीकृति दे दी गई। आईसीसी चाहती थी कि 2013 में इसकी शुरुआत हो जाए, लेकिन तब यह टल गई। इसे 2017 में शुरू करने की योजना बनी, लेकिन दोबारा से तारीखों को बढ़ा दिया गया था।

auto

फाइनल मैच इंग्लैंड में होगा
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सभी टीमें 6 सीरीज खेलेंगी। इनमें तीन सीरीज घरेलू और तीन विदेशी जमीन पर होंगी। एक सीरीज में कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा 5 टेस्ट खेले जा सकते हैं। लीग राउंड के खत्म होने के बाद जून 2021 में इंग्लैंड के ग्राउंड पर फाइनल खेला जाएगा।

रैंक टीम टेस्ट घरेलू धरती पर किससे विदेशी मैदान पर किससे किसके खिलाफ मैच नहीं
1 भारत 18 10 (द. अफ्रीका, बांग्लादेश, इंग्लैंड) 8 (वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) पाकिस्तान, श्रीलंका
2 न्यूजीलैंड 14 7 (भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान) 7 (श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश) इंग्लैंड, द. अफ्रीका
3 द. अफ्रीका 16 9 (इंग्लैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया) 7 (भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान) बांग्लादेश, न्यूजीलैंड
4 इंग्लैंड 22 11 (ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान) 11 (द. अफ्रीका, श्रीलंका, भारत) बांग्लादेश, न्यूजीलैंड
5 ऑस्ट्रेलिया 19 9 (पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत) 10 (इंग्लैंड, बांग्लादेश, द. अफ्रीका) श्रीलंका, वेस्टइंडीज
6 श्रीलंका 13 7 (न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश) 6 (पाकिस्तान, द. अफ्रीका वेस्टइंडीज) भारत, ऑस्ट्रेलिया
7 पाकिस्तान 13 6 (श्रीलंका, बांग्लादेश, द. अफ्रीका) 7 (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड) भारत, वेस्टइंडीज
8 वेस्टइंडीज 14 6 (भारत, द. अफ्रीका, श्रीलंका) 9 (इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश) ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान
9 बांग्लादेश 15 7 (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज) 7 (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका) इंग्लैंड, द. अफ्रीका
अंक किस तरह दिए जाएंगे?
सभी सीरीज के 120 अंक होंगे। दो साल में एक टीम को ज्यादा से ज्यादा 720 अंक मिल सकते हैं। पांच टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 24 अंक होंगे। चार टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 30 अंक, तीन टेस्ट की सीरीज में एक मैच में 40 और दो टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 60 अंक दिए जाएंगे।

पॉइंट सिस्टम

कितने मैच की सीरीज 1 मैच जीतने पर अंक टाई पर अंक ड्रॉ पर अंक हारने पर अंक
2 60 30 20 0
3 40 20 13.3 0
4 30 15 10 0
5 24 12 8 0
फाइनल ड्रॉ होने पर क्या होगा?
फाइनल मैच ड्रॉ या टाई होने पर लीग राउंड के दौरान अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इस तरह से पहले स्थान पर रहने वाली टीम किसी तरह खिताबी मुकाबले को कम से कम ड्रॉ या टाई कराना चाहेगी। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को हर हाल में जीतना होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउदित नारायण को फोन पर मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, पुलिस ने शुरू की जांच
Next Article आजम खान ने लोकसभा में माफी मांगी, रमा देवी खुश नहीं

Related Posts

स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.