Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 11:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिस्बाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता नियुक्त
स्पोर्ट्स

मिस्बाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता नियुक्त

September 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

-वकार युनिस बने गेंदबाजी कोच

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक को टीम का मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। पीसीबी ने अगले तीन साल के लिए मिस्बाह उल हक के साथ करार किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार ऐसा किया है जब एक ही शख्स को टीम का मुख्य कोच और चयनकर्ता नियुक्त किया गया। वहीं पाकिस्तान टीम के दिग्गज गेंदबाज रहे वकार युनिस को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। यूनिस को भी तीन साल के कार्यकाल के लिए गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

मुख्य कोच नियुक्त होने के बाद मिस्बाह ने कहा, ‘मेरे लिए यह सम्मान की बात है और उससे भी बढ़कर एक बड़ी जिम्मेदारी है। हम क्रिकेट ही जीते हैं और हमारी सांसों में क्रिकेट बसा है।’ उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि हमसे बहुत उम्मीदें हैं और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। अगर मैं इसके लिए तैयार नहीं रहता तो पाकिस्तान क्रिकेट में सबसे चुनौतीपूर्ण एवं प्रतिष्ठित भूमिकाओं में से एक के लिए अपना नाम आगे नहीं करता।

पूर्व क्रिकेटर मिस्‍बाह उल हक के करियर में यह पहली बार होगा, जब वे टीम के साथ इस रूप में जुड़ेंगे। मिस्बाह ने पाकिस्तान टीम के लिए 75 टेस्ट और 162 वनडे मैच खेले हैं। मिस्‍बाह की बतौर कोच पहली चुनौती श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज होगी, जिसमें उन्हें तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलने हैं। ये सीरीज़ 27 सितम्बर से नौ अक्टूबर के बीच खेली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विश्वकप 2019 में पाकिस्तान टीम के खराब परफॉर्मेंस के बाद मिकी ऑर्थर को पाकिस्तान के कोच पद से हटा दिया गया था, जिसके चलते अब पाकिस्तान क्रिकेट की बागडोर मिस्बाह के हाथों में सौंपी गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार लंदन में मनाएंगे अपना 52वां जन्मदिन
Next Article राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में पूर्व मंत्री बंधुु तिर्की गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
झारखंड

खेलो अस्मिता वुशू : 25 स्कूलों की 350 बेटियों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 9, 2026
स्पोर्ट्स

रांची पहुंची टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, 9 अक्टूबर को JSCA में होगा महामुकाबला

October 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.