Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 11:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार लंदन में मनाएंगे अपना 52वां जन्मदिन
अन्य खबरें

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार लंदन में मनाएंगे अपना 52वां जन्मदिन

September 4, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार अपना 52वां जन्मदिन परिवार के साथ लंदन में मनाएंगे। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद अक्षय अपनी फैमिली के लिए वक्त निकाल लेते हैं। अक्षय कुमार हाल ही में लंदन में अपनी मां अरुणा भाटिया के साथ बेशकीमती वक्त बिताए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में उनकी मां व्हीलचेयर पर थीं और वह उनके साथ में वॉक कर रहे थे। अक्षय नौ सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए इस सप्ताह के अंत में लंदन जाएंगे। चार दिन पहले अक्षय कुमार को मुंबई के जुहू इलाके में पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटी नितारा और बेटा आरव के साथ दिखा गया था। अभिनेता अपनी छुट्टी के लिए रवाना होने से पहले ज्यादातर ‘लक्ष्मी बम’ शूट की योजना बनाते हैं। फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ पांच जून,2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका में दिखाई देगी। फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ साउथ की सुपरहिट फिल्म कंचना का ही हिंदी रीमेक है।

15 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। अक्षय कुमार हाउसफुल-4, गुड न्यूज, बच्चन पांडेय, सूर्यवंशी फिल्मों में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में अक्षय कुमार ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है।

auto

उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार का जन्म 09 सितंबर,1967 में हुआ था। अक्षय फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ मार्शल आर्ट्स में भी पारंगत हैं। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है और लोग उन्हें प्यार से ‘अक्की’ नाम से भी पुकारते हैं। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत 1991 में फिल्म सौगंध से की थी। उनकी पहली हिट फिल्म 1992 में आई ‘खिलाड़ी’ थी। 1994 का वर्ष कुमार के लिए बेहतरीन वर्ष रहा जिसमें खिलाड़ी के साथ ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘मोहरा’ जो साल की सर्वाधिक सफल फिल्मों में से थी।

अक्षय कुमार ने फिल्म खिलाड़ी (1992), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी (1997), इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999) और खिलाड़ी 420 (2000), खिलाड़ी 786 (2012) में काम किया। उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’बना दिया। इसके अलावावक्त हमारा है (1993), मोहरा (1994), एलान (1994), सुहाग (1994), सपूत (1996), अंगारे (1998), कीमत (1998) और संघर्ष (1999) में उन्हें एक्शन फिल्मों के जाना जाता है। बाद में उन्होंने नाटक, रोमांस और हास्य अभिनयों में ख्याति प्राप्त की। उन्होंने ये दिल्लगी (1994), दिल तो पागल है (1997), धड़कन (2000), हमको दीवाना कर गये (2006), जानेमन (2006) और नमस्ते लंदन (2007), जानवर (1999), दोस्ती (2005), वक्त (2005) और पटियाला हाउस (2011) आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अक्षय कुमार ने हास्य फिल्मों हेरा फेरी (2000), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005), भूल भुलैया (2007), सिंह इज किंग (2008) और हाउसफुल 4 (2012), राउडी राठौर (2012) में अपनी हास्य भूमिका से लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि केकलां को मिला नया प्यार
Next Article मिस्बाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता नियुक्त

Related Posts

अन्य खबरें

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026
अन्य खबरें

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026
अन्य खबरें

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.