Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 05:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सात साल के बाद श्रीसंत टी-20 लीग से करेंगे वापसी
स्पोर्ट्स

सात साल के बाद श्रीसंत टी-20 लीग से करेंगे वापसी

November 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। एस श्रीसंत पर साल 2013 में आइपीेएल में फिक्सिंग करने के आरोप में पहले लाइफ टाइम बैन लगा दिय गया था, लेकिन बाद में इसे कम करके सात साल का कर दिया गया। इस साल सितंबर में उनका बैन खत्म हो गया और एक बार फिर से वो क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। श्रीसंत सात साल के बाद क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं और वो केरल टी20 लीग में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

केरल टी20 लीग का आयोजन भारतीय घरेलू सीजन के शुरु करने से पहले होगा और तमाम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे आयोजित कराया जाएगा। इस लीग के जरिए वापसी करते हुए श्रीसंत अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व आगे कर सकते हैं। एक खेल वेबसाइट के मुताबिक श्रीसंत केरल प्रेसिडेंट टी20 कप में खेलते नजर आएंगे। केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के. वर्गी ने इस बात की जानकारी दी कि, एस श्रीसंत इस टी20 लीग में खेलेंगे और इसका मुख्य आकर्षण रहेंगे।

इस टी20 लीग को लेकर के वर्गी ने कहा कि, हम दिसंबर के पहले सप्ताह से इसका आयोजन करने का विचार कर रहे हैं, लेकिन उसके लिए केरल की राज्य सरकार की तरफ से पहले अनुमति मिलना जरूरी है। खिलाड़ियों को बायो-बबल में रखा जाएगा ताकि वो पूरी तरह से सुरक्षित रहें और एस श्रीसंत की लीग के मुख्य आकर्षण होंगे। आपको बता दें कि एस श्रीसंत भी क्रिकेट में वापसी को लेकर बेताब हैं और बैन खत्म होने के बाद उन्होंने कहा था कि वो टीम इंडिया का फिर से हिस्सा बनना चाहते हैं।

श्रीसंत टीम इंडिया के दो-दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैचों में किया था। श्रीसंत को बेहद आक्रामक गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है। हालांकि उनकी उम्र 37 साल की हो चुकी है ऐसे में टीम इंडिया में वापसी करना उनके लिए बड़ी चुनौती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसैंमसंग का नया धमका : अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ मिलेंगी दो स्क्रीन
Next Article 45 साल के मरीज के पेट में से निकला 24 किलोग्राम का ट्यूमर

Related Posts

Headlines

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
Headlines

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026
Headlines

दिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…

May 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026

दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

May 24, 2026

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026

दिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.