Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 11:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » T20 सीरीज : IND और AUS के बीच आखिरी मुकाबला आज
स्पोर्ट्स

T20 सीरीज : IND और AUS के बीच आखिरी मुकाबला आज

November 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
T20
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज यानी शनिवार को ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा और टॉस 1:15 बजे होगा। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। पहला मैच बेनतीजा रहा था। अगर भारत यह मैच जीतता है, तो टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी बार T20 सीरीज अपने नाम करेगी।

भारत के पास इतिहास दोहराने का मौका

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने चौथे टी-20 से इंजरी के बाद वापसी की थी और वे आज का मुकाबला भी खेलेंगे। भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है और आज उसके पास जीत का बड़ा मौका है।

Advertisement Advertisement

T20 में ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा भारत

दोनों टीमों के बीच अब तक 36 T20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 22 और ऑस्ट्रेलिया ने केवल 12 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 16 मुकाबलों में भारत ने 9 और ऑस्ट्रेलिया ने 5 जीते हैं।

अभिषेक शर्मा की शानदार फॉर्म

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 140 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 159.09 रहा है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती 5 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। टीम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि शुभमन गिल को आराम देकर संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमजोर प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी इस सीरीज में उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। कोई भी खिलाड़ी 100 रन नहीं बना सका है। टिम डेविड 89 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं। कप्तान मिचेल मार्श भी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए हैं। गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा से टीम को उम्मीदें हैं।

ब्रिस्बेन में पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा

द गाबा स्टेडियम में अब तक खेले गए 11 T20 इंटरनेशनल मैचों में 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। भारत ने यहां 2018 में एकमात्र मैच खेला था, जिसमें उसे 4 रन से हार मिली थी।

रिकॉर्ड्स पर नजर

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 1 विकेट लेते ही टी-20 में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे भारतीय बनेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई 2021 के बाद लगातार 3 टी-20 नहीं गंवाए हैं, जबकि भारत ने जनवरी 2016 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीन मैचों में हराया था।

बारिश डाल सकती है मैच में बाधा

मौसम विभाग के अनुसार, ब्रिस्बेन में शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच 35% हिस्सों में बारिश की संभावना है। ऐसे में मैच पर मौसम का असर पड़ सकता है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वारशस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

इसे भी पढ़ें : बॉर्डर पार कर भारत में घुस रहे दो आतंकी का खात्मा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबॉर्डर पार कर भारत में घुस रहे दो आतंकी का खात्मा
Next Article ALERT : झारखंड में पहुंच चुका नकली पेट्रोल, 12 हजार लीटर माल धराया

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.