Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोच के इंटरव्यू में भी सामने आया विराट-रोहित का झगड़ा, कपिल देव ने पूछा ये सवाल
स्पोर्ट्स

कोच के इंटरव्यू में भी सामने आया विराट-रोहित का झगड़ा, कपिल देव ने पूछा ये सवाल

August 18, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कोच के इंटरव्यू में भी सामने आया विराट-रोहित का झगड़ा, कपिल देव ने पूछा ये सवाल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को मिली हार के बाद से ही दोनों के बीच मन मुटाव की खबरें आने लगी थी
आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (ICC World Cup Semifinal) में भारत की हार के बाद से ही विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच मन मुटाव की खबरें आने लगी थी. हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इन सभी बातों को अफवाह करार दिया था. लेकिन एक बार फिर दोनों दिग्गजों के बीच बनी खाई नजर आने लगी. मुंबई में बीसीसीआई (BCCI) के मुख्यालय में टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए हुए इंटरव्यू में भी यह झगड़ा सामने आया.

मुख्य कोच पद के एक उम्मीदवार ने खुलासा किया है कि इंटरव्यू में उनसे भारतीय कप्तान और उप कप्तान के बीच क‌थित लड़ाई के बारे में पूछा गया था. उम्मीदवार ने कहा कि उनसे पूछा गया कि वह कैसे इस लड़ाई को सुलझाएंगे.

मिड डे की खबर के अनुसार हालांकि इस उम्मीदवार को यह पद नहीं मिल पाया और रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) वापस से टीम इंडिया के मुख्य कोच बने. इस उम्मीदवार ने इस सवाल का जवाब देते हुए क्रिकेट सलाहकार समिति को कहा कि उनके बीच इस तरह की कोई लड़ाई नहीं है और कोहली भी इसे सबके सामने नकार चुके हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए वह नहीं जानते कि इस सवाल का जवाब कैसे दें, लेकिन ऐसा होने पर वह उसी समय इस मामले में कूदेंगे और इसे और गहरा बनाने की इजाजत नहीं देंगे. वह बीसीसीआई को भी इस मामले में शामिल करेंगे, क्योंकि वह ड्रेसिंग रूम का माहौल खुशनुमा और अच्छा बनाना चाहते हैं. उन्होंने साथ ही कहा भी कि यदि ऐसा कुछ है तो मौजूदा कोच इसे क्यों नहीं सुलझा सकते?

खबर के अनुसार न्यूजीलैंड (New Zealand) के माइक हसन और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के टॉम मूडी के नीचे रेटिंग मिलने से भारतीय कोच निराश हैं. टीम के मुख्य कोच पद के लिए रवि शास्‍त्री सहित पांच लोगों ने आवेदन किया था. जिसमें शास्‍त्री, हसन, मूडी के अलावा रॉबिन सिंह और लालचंद सिंह राजपूत भी शामिल थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ मोस्ट हैंडसम मैन बने ऋतिक, पर खुद का ही उड़ाया मजाक
Next Article आर्मी ट्रेनिंग से लौटते ही इस युवा विकेटकीपर के ‘कोच’ बने धोनी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.