Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आर्मी ट्रेनिंग से लौटते ही इस युवा विकेटकीपर के ‘कोच’ बने धोनी
स्पोर्ट्स

आर्मी ट्रेनिंग से लौटते ही इस युवा विकेटकीपर के ‘कोच’ बने धोनी

August 18, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

संन्यास की अटकलों के बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) वेस्टइंडीज दौरे पर न जाकर आर्मी (Territorial Army) ट्रेनिंग पर चले गए थे और अब 15 दिन की ट्रेनिंग करके वह वापस लौट आए हैं.

भारत के अनुभवी विकेटकीपर- बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS dhoni) टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी करके वापस लौट आए हैं और अब हर किसी की नजरें उन पर ‌टिक गई हैं. वर्ल्ड कप के बाद से ही उनकी संन्यास की खबरें आने लगी थी, लेकिन इसी बीच वह वेस्टइंडीज दौरे पर न जाकर 15 दिन के लिए आर्मी ट्रेनिंग पर चले गए. अब वह वापस लौट आ हैं और शायद अब वह संन्यास पर फैसला ले सकते हैं, लेकिन उससे पहले धोनी (ms dhoni) युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को खुद के जैसे बनाने के गुर सिखाते नजर आए.

आर्मी ट्रेनिंग से लौटने के बाद उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने एक युवा प्रशंसक को एक अच्छा विकेटकीपर-बल्‍लेबाज बनने के गुर सिखाते दिख रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यह पुष्टि नहीं की सकती है कि यह पुराना वीडियो है या फिर अभी का, लेकिन फैंस इस वीडियो को उनके आर्मी ट्रेनिंग से लौटने के बाद का बता रहे हैं और उन्हें देखकर भी यही लग रहा है.

दरअसल उनके इस युवा प्रशंसक के पिता ने धोनी (ms dhoni) से अपने बेटे के खान-पान की शिकायत की, जिस पर धोनी ने अपने इस प्रशंसक को सही डाइट के बारे में बताया. भारतीय दिग्गज के प्रशंसक का नाम है अनिरुद्ध.

धोनी ने अपने इस प्रशंसक को कहा कि उनके पिता से पता चला कि वह भी विकेटकीपर बल्लेबाज बनना चाहते हैं, लेकिन उनके पिता को उनकी खान-पान के समय से काफी परेशानी है. धोनी ने अपने प्रशंसक को समझाते हुए कहा कि वह सही समय पर सही चीज खाएं और अपनी डाइट से शुगर और तली हुई चीजों को बाहर निकाल दें. इसके साथ अपनी डाइट में अधिक से अधिक सब्जियां और फल को शामिल करने की जरूरत है, क्योंकि जब वह ताकतवर बनेंगे, तभी वह बड़े छक्के लगा पाएंगे. डाइट से ही से तेजी से कैच ले पाएंगे. उन्होंने अपने प्रशंसक से कहा कि अब उन्हें उम्‍मीद है कि वह अपने अभिभावक की सलाह पर ही डाइट प्लान बनाएंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोच के इंटरव्यू में भी सामने आया विराट-रोहित का झगड़ा, कपिल देव ने पूछा ये सवाल
Next Article झारखंड में तीन राज्यों के साथ ही हो सकते हैं विस चुनाव

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.