Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 04:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन दो खिलाड़ियों को वनडे टीम में न चुनने पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल
स्पोर्ट्स

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन दो खिलाड़ियों को वनडे टीम में न चुनने पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल

July 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे को भी शामिल किया जाना चाहिए था. भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन दो खिलाड़ियों को वनडे टीम में न चुनने पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल सौरव गांगुली ने कहा कि वनडे टीम में अजिंक्य रहाणे और शुभमन गिल को जगह दी जानी चाहिए थी.  वेस्टइंडीज दौरे के लिए सभी तीनों प्रारूपों में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है. अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस टीम चयन पर सवाल खड़े किए हैं. गांगुली ने कहा है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में युवा शुभमन गिल और अनुभवी अजिंक्य रहाणे को भी शामिल किया जाना चाहिए था. भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है.

गांगुली ने टीम चयन पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं. वनडे टीम में शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे को न देखकर हैरान हूं. इतना ही नहीं, गांगुली ने चयनकर्ताओं से अपील भी की कि इन खिलाड़ियों को तीनों प्रारूपों में खिलाया जाए ताकि उनका आत्मविश्वास और उनकी लय बनी रहे. गांगुली के अनुसार, कुछ ही खिलाड़ी हैं जो तीनों प्रारूपों के लिए चुने गए हैं. महान टीमों के पास निरंतर खेलने वाले खिलाड़ी होते हैं. टीम चयन सभी को खुश करने के लिए नहीं है, बल्कि देश की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने और निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए है. वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम को लेकर आलोचनाओं का दौर लगातार जारी है, खासकर शुभमन गिल को न चुने जाने को लेकर काफी सवाल खड़े हुए हैं. गिल मौजूदा दौर में शानदार फॉर्म में हैं और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा 218 रन बनाए. गिल ने मंगलवार को ही कहा था कि वे वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में न चुने जाने को लेकर काफी निराश हैं. गिल ने कहा था कि उन्हें कम से कम एक प्रारूप के लिए तो टीम में चुने जाने का भरोसा था. हालांकि उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की उम्मीद भी जताई.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में की मांग, देश में लागू हो दो बच्चों का कानून-
Next Article IND vs WI : भारत-विंडीज सीरीज 3 अगस्त से; देर रात खेले जाएंगे मैच, जानें पूरा शेड्यूल

Related Posts

स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Headlines

एक ने पैर गंवाया, दूसरे ने पोलियो को हराया, लहराया परचम… अब दोनों को नवाजेंगे सीएम सम्राट

August 28, 2026
स्पोर्ट्स

600वें टेस्ट में भारत का ऐतिहासिक धमाका, श्रीलंका को रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त

August 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात राहुल दुबे के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, अब खुलेगा लेवी नेटवर्क का राज

September 10, 2026

बैंक ऑफ इंडिया में बंपर Vacancy, 1.20 लाख तक सैलरी

September 10, 2026

IAS विनय चौबे का जमानत के बाद निलंबन खत्म, कार्मिक विभाग में मिली जिम्मेदारी

September 10, 2026

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, JCB से निकाले गए 3 घायल

September 10, 2026

राशिफल @ 10 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.