Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 09:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाक -कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के खिलाफ इमरान सरकार अंतरराष्ट्रीय अदालत जा सकती है
दुनिया

पाक -कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के खिलाफ इमरान सरकार अंतरराष्ट्रीय अदालत जा सकती है

August 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पाकिस्तान ने कहा- कश्मीरियों को आजादी की लड़ाई जीतने तक समर्थन करेंगे
पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को संयुक्त संसदीय सत्र के लिए समन जारी किया
ट्रम्प ने दावा किया था- मोदी ने कश्मीर को लेकर मध्यस्थता की पेशकश की; भारत ने इसे नकार दिया
इस्लामाबाद. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर सोमवार को पाकिस्तान सरकार ने आलोचना की है। पाक मीडिया के मुताबिक, इमरान सरकार कश्मीर मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) जा सकती है। साथ ही पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अमेरिका के सामने भी उठाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की विशेष सहयोगी फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि वह कूटनीतिक और राजनीतिक तरीके से कश्मीरियों का समर्थन करते रहेंगे। कश्मीर के लोग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जाएं। पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को संयुक्त संसदीय सत्र के लिए समन जारी किया।

पाकिस्तान सरकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है। भारत सरकार इस विवादित राज्य को लेकर एकतरफा फैसला नहीं ले सकता। किसी भी फैसले के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में प्रस्ताव रखना चाहिए। यह फैसला कभी भी जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान को स्वीकार नहीं होगा।

auto

मोदी ने कश्मीर मामले पर मध्यस्थता की पेशकश की थी: ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 22 जुलाई को इमरान के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया था कि नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मामले पर मध्यस्थता की पेशकश की थी। इस पर इमरान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर आप ऐसा करा सके, तो अरबों लोग आपको दुआ देंगे। इसके एक घंटे बाद ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के दावे को नकार दिया था। मंत्रालय ने कहा था कि मोदी और ट्रम्प ऐसी कोई बात नहीं हुई। पाकिस्तान के साथ सारे मसले द्विपक्षीय बातचीत के जरिए ही हल किए जाएंगे।

कश्मीर में जैश धमाकों की साजिश कर रहा: खुफिया विभाग

पाकिस्तान लगातार कश्मीर में हिंसा फैलाने की कोशिश और एलओसी पर युद्ध विराम उल्लंघन करता रहा है। हाल ही में भारतीय सेना ने एलओसी पर पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के सैनिक/आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम किया। जवाबी कार्रवाई में बैट के करीब 5 से 7 सैनिक/आतंकी भी मारे गए। खुफिया विभाग ने हाल ही में अलर्ट जारी किया था कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद कश्मीर में धमाकों की साजिश कर रहा। इसके लिए जैश के 15 आतंकी एलओसी के नजदीक सक्रिय हुए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की शादी में जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी!
Next Article बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म से जुड़े फैक्ट्स, जो विदेश में भी 75 सप्ताह तक चली थी

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

खेतों से खाड़ी तक पहुंचेगी बिहार की उपज, दुबई में हुआ बड़ा समझौता

September 8, 2026
Headlines

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.