Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 11:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की शादी में जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी!
स्पोर्ट्स

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की शादी में जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी!

August 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दुबई में 20 अगस्त को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली भारतीय लड़की सामिया आर्जू से निकाह करने वाले हैं

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी भारत की रहने वाली सामिया आर्जू से होने वाली है. निकाह 20 अगस्त को दुबई में होगा. खास बात ये है कि हसन अली अपनी शादी में भारतीय क्रिकेटरों को भी न्योता देने वाले हैं. हसन अली ने किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को अपनी शादी का न्योता देने में उन्हें काफी खुशी होगी.

auto

हसन अली ने उर्दू एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा, ‘मैं पूरी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपनी शादी का न्योता दूंगा, हम सब क्रिकेट खेलने वाले दोस्त हैं. मुझे अच्छा लगेगा अगर भारतीय क्रिकेटर मेरी शादी में दुबई आएंगे. हमारा मुकाबला मैदान में होता है ना कि बाहर. आखिर में हम सब प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, हमें खुशियां बांटनी चाहिए.’

हरियाणा की लड़की से हसन अली की शादी

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से मेवात की जिस लड़की की शादी हो रही है वो एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर है. सामिया आर्जू नूंह के चंदैनी गांव की रहने वाली है. निकाह 20 अगस्त को दुबई में होगा. मेवात क्षेत्र से कई लड़कियों की शादी पाकिस्तान में हुई है, लेकिन हाईप्रोफाइल होने की वजह से यह रिश्ता खास है.

सामिया ने फरीदाबाद की मानव रचना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उसने बीटेक (एयरोनॉटिकल) की डिग्री ली है. पहले वह जेट ऐवरवेज में नौकरी करती थी. बाद में एयर अमीरात में जॉब मिल गई. वह तीन साल से दुबई में है. शामिया के पिता बीडीपीओ के पद पर तैनात रहे हैं. वो फरीदाबाद में ही रहते हैं.

शामिया के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी की शादी हिंदुस्तान में हो या पाकिस्तान में उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा ‌कि बंटवारे के समय उनके काफी रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए थे, जिनसे आज भी वह संपर्क में हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीरीज जीतकर बोले कोहली, अंतिम टी20 में बेंच स्ट्रेंग्थ को देंगे मौका
Next Article पाक -कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के खिलाफ इमरान सरकार अंतरराष्ट्रीय अदालत जा सकती है

Related Posts

स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.