WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पंजाब (मुजफ्फरगढ़)। पाकिस्तान पंजाब में सिंधु राजमार्ग पर सोमवार को एक यात्री बस के ट्रक से टकरा जाने से 27 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।
बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी और पंजाब के डेरा गाजी खान इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
क्षेत्र के आयुक्त डॉ इरशाद अहमद ने पुष्टि की कि इस घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 29 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए, शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

