Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home »  पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, कम-से-कम 20 लोगों की गई जान, 200 घायल
दुनिया

 पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, कम-से-कम 20 लोगों की गई जान, 200 घायल

October 7, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पाकिस्तान। पाकिस्तान में गुरुवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसमें कम-से-कम 20 लोगों के मरने की आशंका है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान के हरनेई इलाके में आए भूकंप की तीव्रता 5.7 आंकी गई है. इससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

मालूम हो कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6 के आसपास की तीव्रता काफी मानी जाती है और इससे ठीक-ठाक नुकसान होने की आशंका बनी रहती है.

पाकिस्तान में यह भूकंप आज सुबह तकरीबन तीन बजे आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. घर में आराम से सो रहे लोगों ने  आनन-फानन में बाहर निकलकर बचने की कोशिश की. इसके अलावा, भूकंप से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. वहीं, डिजाजटर मैनेजमेंट के अधिकारियों का कहना है कि अभी मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

auto

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी सुहैल अनवर हाशमी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि छतों और दीवारों के गिरने से कई पीड़ितों की मौत हो गई. वहीं, सरकार के मंत्री मीर जिया उल्लाह ने कहा कि हमें सूचना मिल रही है कि भूकंप के कारण 20 लोग मारे गए हैं. बचाव-अभियान जारी है.

इलाके के डिप्टी कमिश्नर ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भूकंप से कम से कम 200 लोग घायल हुए हैं और उन्होंने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है.

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं. लोग भूकंप के झटके के बाद सड़कों पर निकलते दिख रहे हैं. पाकिस्तान में तेज भूकंप के झटके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनवरात्रि पर निवेश भी शुभ काम, भविष्य की खुशहाली के लिए लगा सकते हैं इन 10 शेयरों में पैसे!
Next Article नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को संदेश, कही ये बात

Related Posts

Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.