WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। भारतीय मजदूर संघ (BMS) झारखंड के प्रदेश मंत्री केएन सिंह ने राज्य के श्रम मंत्री को पत्र लिख कर किसी भी मजदूर को काम से न निकालने तथा वेतन न काटने की मांग की है। बीएमएस ने कहा है कि सरकार श्रमायुक्त को निर्देश दे कि किसी भी मजदूर को उसके काम से निष्कासित नहीं किया जाए और ना तो उसके वेतन काटा जाए ।
बीएमएस ने कहा है कि सरकार शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर जारी करे ताकि मजदूर अपनी शिकायत को उस मोबाइल नंबर दर्ज करा सकें। इस संबंध में भारत सरकार के श्रम सचिव ने भी निर्देश दिया है। जिसका पालन किया जाए।

