अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बॉलीवुड की देसी गर्ल और अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हिंदी सिनेमा में लौट सकती हैं। हॉलीवुड में कई हिट प्रोजेक्ट्स के बाद प्रियंका की वापसी की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। अब सूत्रों के मुताबिक, वह संजय लीला भंसाली की अगली बड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से बॉलीवुड में दोबारा नजर आ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी। यह कैमियो भले छोटा हो, लेकिन इसका इमोशनल और विजुअल असर काफी दमदार होगा। फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
गौरतलब है कि साल 2013 में आई भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में प्रियंका ने ‘राम चाहे लीला’ गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी, जो आज भी लोगों को याद है। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़ी कुछ पुरानी यादें भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग और डांस रिहर्सल उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण चीजों में से एक थी।
भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह एक इमोशनल लव स्टोरी होगी, जिसकी कहानी युद्ध के माहौल में रची गई है। भंसाली इस फिल्म को बड़े स्केल पर बना रहे हैं और इसे 2026 के मार्च में रिलीज करने की योजना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका किस अंदाज में पर्दे पर वापसी करती हैं। फैंस उनकी वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
इसे भी पढ़ें : वक्त से पहले रोक दी गई अमरनाथ यात्रा, कारण हैरान करने वाली… जानें

