Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 06:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वक्त से पहले रोक दी गई अमरनाथ यात्रा, कारण हैरान करने वाली… जानें
देश

वक्त से पहले रोक दी गई अमरनाथ यात्रा, कारण हैरान करने वाली… जानें

August 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमरनाथ यात्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad :  इस साल की अमरनाथ यात्रा को तय समय से पहले रविवार को स्थगित कर दिया गया है। यह यात्रा सामान्यतः 9 अगस्त (रक्षा बंधन) तक चलती, लेकिन लगातार भारी बारिश और यात्रा मार्गों की खस्ता हालत के चलते इसे एक सप्ताह पहले ही रोक दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर स्थिति खराब हो गई थी। रास्तों की मरम्मत जारी है और ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं था।

auto

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने जानकारी दी कि क्षेत्र में हाल ही की बारिश से कई इलाकों में नुकसान हुआ है, जिससे यात्रियों के लिए मार्ग असुरक्षित हो गया। ऐसे में यात्रा को रोकने का निर्णय लेना जरूरी था।

हालांकि, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के समय से पहले बंद होने के बावजूद करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं। अंतिम सप्ताह में मौसम के कारण यात्री संख्या में गिरावट देखी गई।

इस वर्ष सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जम्मू से श्रद्धालुओं को सुरक्षित काफिलों में ले जाया गया और श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर आम लोगों की आवाजाही यात्रा के दौरान रोकी गई थी।

अमरनाथ यात्रा का इतिहास 1850 के दशक से जुड़ा है, जब बोटा मलिक नामक एक मुस्लिम चरवाहे ने गुफा की खोज की थी। यह यात्रा आज भी कश्मीर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और धार्मिक सद्भावना का प्रतीक मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें :  रामदास सोरेन के जगह अब मंत्री सुदिव्य कुमार… अधिसूचना जारी

 

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामदास सोरेन के जगह अब मंत्री सुदिव्य कुमार… अधिसूचना जारी
Next Article BSPTCL की परियोजनाओं पर MD राहुल कुमार सख्त, समयसीमा और गुणवत्ता पर दिया जोर

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.