अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए आजादी के 77वें अमृत महोत्सव के मौके पर एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने मात्र 1 रुपये में 30 दिन की 4G सेवा देने वाला ‘फ्रीडम प्लान’ लॉन्च किया है। यह प्लान सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।
BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को मिलेंगे…
- हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा
- अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग
- 100 SMS प्रतिदिन
- एक फ्री BSNL सिम कार्ड
पूरी तरह से देशी नेटवर्क
BSNL ने हाल ही में देशभर में स्वदेशी 4G नेटवर्क की स्थापना पूरी की है। कंपनी 1 लाख 4G साइट्स स्थापित कर रही है, जो पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं। यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।
प्राइवेट कंपनियों से सस्ता प्लान
जहां Jio, Airtel और Vi जैसी निजी कंपनियां इसी तरह की 4G सेवाएं 349 रुपये से 399 रुपये के बीच दे रही हैं, वहीं BSNL का यह ऑफर महज 1 रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि BSNL फिलहाल 4G सेवा ही दे रहा है, जबकि अन्य कंपनियां 5G और OTT सुविधाएं भी प्रदान कर रही हैं।
टेलीकॉम मंत्री ने दिए टारगेट
इस योजना की शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL को अगले एक साल में 50% तक मोबाइल सेवा कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही सभी यूनिट्स को 25-30% तक एंटरप्राइज बिजनेस और 15-20% तक फिक्स्ड लाइन सेवा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। BSNL का यह कदम न सिर्फ ग्राहकों को आकर्षित करेगा, बल्कि सरकारी टेलीकॉम सेक्टर को मजबूती देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : BSNL का धमाका, मात्र 49 रूपये में दे रहा फ्री कॉलिंग और डाटा



