Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 08:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गूगल ने खींची पुलिस अफसर की नग्न तस्वीर, कोर्ट ने ठोका लाखों का हर्जाना
दुनिया

गूगल ने खींची पुलिस अफसर की नग्न तस्वीर, कोर्ट ने ठोका लाखों का हर्जाना

August 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गूगल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : गूगल स्ट्रीट व्यू की एक गलती अर्जेंटीना के एक पुलिस अफसर के लिए शर्मिंदगी और कंपनी के लिए महंगा सौदा साबित हुई। 2017 में गूगल की स्ट्रीट व्यू कार ने उस अफसर की निजी परिसर में नग्न अवस्था में तस्वीर खींच ली थी। मामला कोर्ट पहुंचा और अब गूगल को 12,500 डॉलर (लगभग 10.8 लाख रुपये) का जुर्माना भरने का आदेश मिला है।

क्या है मामला?

पीड़ित पुलिस अधिकारी अपने घर के पिछवाड़े में आराम कर रहे थे, जो कि 6 फीट 6 इंच ऊंची दीवार से घिरा हुआ था। इसी दौरान गूगल की स्ट्रीट व्यू कार ने उनकी नग्न तस्वीर खींच ली। हैरानी की बात यह है कि गूगल ने न तो चेहरा ब्लर किया और न ही घर का पता या गली का नाम, जिससे व्यक्ति की पहचान उजागर हो गई।

मजाक का पात्र बना अफसर

यह तस्वीर गूगल स्ट्रीट व्यू पर सार्वजनिक होने के बाद अफसर अपने पड़ोस और दफ्तर में मजाक का केंद्र बन गया। सीबीएस न्यूज़ के अनुसार, तस्वीर में अफसर का शरीर स्पष्ट रूप से दिख रहा था। इससे आहत होकर पीड़ित ने 2019 में गूगल के खिलाफ मुकदमा दायर किया।

निचली अदालत ने किया था खारिज

शुरुआत में निचली अदालत ने यह कहते हुए मामला खारिज कर दिया कि व्यक्ति “अनुचित अवस्था में बाहर” था। लेकिन अपीलीय अदालत ने इस फैसले को पलटते हुए गूगल को निजता के उल्लंघन का दोषी ठहराया।

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा “यह तस्वीर किसी सार्वजनिक स्थान से नहीं बल्कि निजी क्षेत्र से ली गई है। यह स्पष्ट रूप से निजता का उल्लंघन है।” गूगल ने सफाई दी कि दीवार की ऊंचाई पर्याप्त नहीं थी, लेकिन अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया।

गूगल की नीतियों पर भी उठे सवाल

गौरतलब है कि गूगल की स्ट्रीट व्यू पॉलिसी के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा और वाहन की नंबर प्लेट स्वतः ब्लर की जाती है, लेकिन इस मामले में कोई भी एहतियात नहीं बरती गई। अब इस फैसले के बाद गूगल को न केवल मुआवजा देना होगा, बल्कि अपनी स्ट्रीट व्यू सुरक्षा नीतियों पर भी पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : BSNL का धमाकेदार ऑफर : सिर्फ 1 रुपये में 30 दिन की 4G सेवा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBSNL का धमाकेदार ऑफर : सिर्फ 1 रुपये में 30 दिन की 4G सेवा
Next Article राशिफल @ 04 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.