अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pawan/Sunil, Ranchi
राजधानी रांची की सड़कों का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। कल तक जहां लोग पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और गाड़ियों के माइलेज को लेकर हिसाब-किताब लगाते थे, वहीं अब शहर का रुख खामोश और धुआं-मुक्त इलेक्ट्रिक सफर की तरफ मुड़ रहा है। इसी बदलती सोच और आधुनिक तकनीक को नया आयाम देने के लिए Singhania Future Pvt. Ltd. ने JSW MG की नई इलेक्ट्रिक गाड़ी Hector Tomahawk EV को शहर में पेश किया है। लॉन्चिंग के मौके पर शहर के कारोबारी, ऑटोमोबाइल प्रेमी और ग्राहकों की खासी भीड़ जुटी, जिन्होंने इस नई गाड़ी के लुक्स और खूबियों को करीब से देखा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर राजेश शरण ने इसे ऑटोमोबाइल जगत में एक बेहतरीन कदम बताया, जबकि कंपनी के निदेशक पुलक सिंघानिया और आयुषी सिंघानिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रांची के लोगों को भविष्य के सफर से रूबरू कराया।

रेंज की फिक्र खत्म, एक बार चार्ज करिए और निकलिए लंबे सफर पर
अंदर बैठते ही दिखता है लग्जरी अंदाज, सनरूफ से लेकर स्क्रीन तक सब खास
सड़क पर हर पल चौकन्नी रहेगी कार, सुरक्षा के लिए स्मार्ट सिस्टम
सड़क पर रफ्तार के साथ सबसे जरूरी चीज हिफाजत होती है, और इस गाड़ी में सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती गई है। इसमें लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है, जो ड्राइविंग के दौरान रास्ते के खतरों को खुद भांप लेती है। इसके अलावा 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा तंग गलियों और पार्किंग के दौरान गाड़ी के चारों तरफ का नजारा स्क्रीन पर दिखा देता है, जिससे खरोंच लगने का डर नहीं रहता। कार में 6 एयरबैग, गाड़ी को फिसलने से बचाने वाला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायरों में हवा का दबाव बताने वाला TPMS और ABS के साथ EBD जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। कुल मिलाकर Hector Tomahawk EV रांची के उन खरीदारों को खूब लुभा रही है, जो आधुनिक तकनीक के साथ अपने सफर को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड से कर्नाटक तक चमका नाम, पुलक सिंघानिया को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान


