Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 10:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM का बड़ा ऐलान : बिहार के लोगों को शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता
Headlines

CM का बड़ा ऐलान : बिहार के लोगों को शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता

August 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की कि अब शिक्षक भर्ती में बिहार के निवासियों यानी डोमिसाइल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह नियम TRE-4 परीक्षा से ही लागू होगा।

सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी सरकार 2005 से ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की गई है और अब भर्ती प्रक्रिया में बिहार के युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए शिक्षा विभाग को जरूरी नियम बदलने का निर्देश दे दिया गया है।


STET पहले, फिर TRE-5 परीक्षा

नीतीश कुमार ने बताया कि TRE-5 परीक्षा 2026 में होगी, लेकिन उससे पहले STET परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, TRE-4 परीक्षा 2025 में कराई जाएगी, जिसमें नया डोमिसाइल नियम लागू रहेगा।


अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला

यह फैसला तब लिया गया है जब 1 अगस्त को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन किया था। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में अभ्यर्थी तिरंगा लेकर सीएम आवास की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया।

छात्रों का कहना था कि दूसरे राज्यों में डोमिसाइल नीति के कारण बिहार के छात्रों को वहां नौकरी नहीं मिलती। कुछ राज्यों में परीक्षा का पैटर्न भी ऐसा होता है, जिससे स्थानीय छात्रों को फायदा होता है। इसलिए बिहार में भी डोमिसाइल नीति जरूरी है।


अब क्या होगा?

  • शिक्षक भर्ती में बिहार के युवाओं को मिलेगा ज्यादा मौका

  • TRE-4 (2025) से लागू होगा डोमिसाइल नियम

  • STET परीक्षा के बाद ही होगी TRE-5 (2026)

  • शिक्षा विभाग करेगा नियमों में बदलाव

इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसे चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात माना जा रहा है

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने किये दिशोम गुरु के आखिरी दर्शन, अस्पताल में दी श्रद्धांजलि (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM मोदी ने किये दिशोम गुरु के आखिरी दर्शन, अस्पताल में दी श्रद्धांजलि (VIDEO)
Next Article भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, DM ने दिए निर्देश

Related Posts

Headlines

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026
Headlines

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.