Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 09:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रत्यय अमृत होंगे बिहार के अगले मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी
Headlines

प्रत्यय अमृत होंगे बिहार के अगले मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

August 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रत्यय अमृत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार प्रशासन में सोमवार देर शाम बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के वर्तमान विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत अगले मुख्य सचिव होंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के अधिकारी प्रत्यय अमृत एक सितम्बर 2025 से राज्य के नए मुख्य सचिव का दायित्व सभांलेंगे। मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के पूर्व तक प्रत्यय अमृत को मुख्य सचिव कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के वर्तमान मुख्य सचिव एवं 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत हो जाएंगे। ऐसे में 1 सितम्बर 2025 के प्रभाव से विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत को स्थानांतरित कर बिहार के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

बता दें कि विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से अगले मुख्य सचिव को लेकर जारी सारी अटकलें समाप्त हो गई है।

प्रत्यय अमृत बिहार कैडर के 1991 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। बिहार के ही रहने वाले प्रत्यय अमृत कई विभागों में महत्वपूर्ण पद पर रहे। कटिहार, सारण समेत कई जिलों के डीएम भी रहे। वर्तमान में प्रत्यय अमृत विकास आयुक्त हैं। अतिरिक्त प्रभार के तौर पर स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद भी उनके पास है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी प्रत्यय अमृत रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, DM ने दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु के अधूरे सपनों को पूरा करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य : विनोद पांडेय

इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरू शिबू सोरेन नहीं रहे, CM हेमंत ने लिखा- आज मैं शून्य हो गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 05 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड आपका कर्ज़दार रहेगा, मैं आपका वचन निभाऊंगा : हेमंत सोरेन

Related Posts

Headlines

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.