अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार प्रशासन में सोमवार देर शाम बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के वर्तमान विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत अगले मुख्य सचिव होंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के अधिकारी प्रत्यय अमृत एक सितम्बर 2025 से राज्य के नए मुख्य सचिव का दायित्व सभांलेंगे। मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के पूर्व तक प्रत्यय अमृत को मुख्य सचिव कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के वर्तमान मुख्य सचिव एवं 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत हो जाएंगे। ऐसे में 1 सितम्बर 2025 के प्रभाव से विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत को स्थानांतरित कर बिहार के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
बता दें कि विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से अगले मुख्य सचिव को लेकर जारी सारी अटकलें समाप्त हो गई है।
प्रत्यय अमृत बिहार कैडर के 1991 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। बिहार के ही रहने वाले प्रत्यय अमृत कई विभागों में महत्वपूर्ण पद पर रहे। कटिहार, सारण समेत कई जिलों के डीएम भी रहे। वर्तमान में प्रत्यय अमृत विकास आयुक्त हैं। अतिरिक्त प्रभार के तौर पर स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद भी उनके पास है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी प्रत्यय अमृत रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, DM ने दिए निर्देश
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु के अधूरे सपनों को पूरा करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य : विनोद पांडेय
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरू शिबू सोरेन नहीं रहे, CM हेमंत ने लिखा- आज मैं शून्य हो गया



