अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचे। गवर्नर ने शिबू सोरेन के चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। गवर्नर ने इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने गांव के लोगों से भी भेंट कर दुःख की इस घड़ी में अपनी सहभागिता जताई।
गवर्नर गंगवार ने कहा कि वे और शिबू सोरेन लंबे समय तक लोकसभा में एक साथ कार्य कर चुके हैं और उन्होंने उन्हें करीब से जाना और समझा है। उन्होंने कहा, “शिबू सोरेन जी का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकारों और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित रहा है। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे।”
गवर्नर ने दिवंगत शिबू सोरेन के निधन को सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, आजसू पार्टी ने सरकार से की यह मांग
इसे भी पढ़ें : नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह : हेमंत सोरेन

