अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी की फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपना गुजर-बसर करने वाले दुकानदारों के लिए बेहद ही बढ़िया खबर है। खबर यह है कि शहर के मोरहाबादी में वेंडर मार्केट बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अब बसे उसे अलॉट करने भर की देरी है। रांची नगर निगम ने मोरहाबाद वेंडर मार्केट में चयनित दुकानदारों को जगह अलॉट करने का जुगाड़ भी कर दिया है। आगामी 12 अगस्त को ई-लॉटरी के जरिये चयनित दुकानदारों को वेंडर मार्केट में जगह दिया जायेगा। ई-लॉटरी का आयोजन मंगलवार को दिन के 11:30 बजे रांची मगर निगम कार्यालय के आठवें तल्ले पर निगम हॉल में होगा। इस दौरान रांची नगर निगम की कमेटी द्वारा अनुशंसित और अनुमोदित दुकानदारों की लिस्ट के आधार पर ई-लॉटरी के जरिए दुकानों का स्थान तय किया जाएगा। निगम ने सभी चयनित दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे अपने आधार कार्ड, सर्वेक्षण रसीद और PM SVANidhi वेंडर पहचान पत्र के साथ निर्धारित तारीख और समय पर लॉटरी में शामिल हों।

रांची नगर निगम ने बताया कि चयनित विक्रेताओं की सूची रांची नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट ranchimunicipal.com और निगम कार्यालय के सूचना पट्ट पर देखी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें : पूर्व विधायक संजीव सिंह के जेल से निकलने का रास्ता साफ… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, पैतृक आवास से निपटा रहे सरकारी कामकाज

