Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 03:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश
Headlines

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले में खाद्य पदार्थों के नाम, लेबल और दावों के जरिए ग्राहकों को गुमराह करने वाले कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली और झारखंड के खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चल रहे जांच अभियान के तहत रामगढ़ में 115 चिह्नित खाद्य उत्पादों और कंपनियों की सूची जारी की गई है। इन उत्पादों के स्टॉक को बाजार से तुरंत वापस लेने यानी रिकॉल करने का आदेश दिया गया है।

विभाग ने साफ किया है कि इन उत्पादों की बिक्री जिले में प्रतिबंधित रहेगी। कार्रवाई के दायरे में खाद्य कारोबार करने वाले सभी लोग, थोक वितरक, खुदरा दुकानदार और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शामिल हैं। विभाग की नजर ऐसे उत्पादों पर है, जिनमें मानकों का पालन नहीं किया गया है या लेबल पर गलत और भ्रामक दावे किए गए हैं।

व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक, दुकानदारों को दी जाएगी जानकारी

कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और रामगढ़ डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 115 प्रतिबंधित उत्पादों की सूची व्यापारिक संगठनों को दी गई। अधिकारियों ने संगठनों से कहा कि वे अपने स्तर से दुकानदारों और दवा विक्रेताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि प्रतिबंधित सामान की बिक्री रोकी जा सके।

दुकान या ऑनलाइन बिक्री मिली तो होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब इन उत्पादों की बिक्री को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी दुकान, मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सूची में शामिल उत्पाद बिकते पाए गए तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कारोबारियों से अपील की है कि वे अपने स्टॉक की जांच कर प्रतिबंधित उत्पादों को तत्काल बिक्री से हटाएं और बाजार से वापस लेने की प्रक्रिया पूरी करें।

इसे भी पढ़ें : रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

Related Posts

झारखंड

रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

September 5, 2026
Headlines

गंगा का पानी बढ़ा, अलर्ट हुए सीएम… बक्सर से कटिहार तक मंत्रियों और सचिवों को मैदान में उतारा

September 5, 2026
कोडरमा

टैंकर पलटा, अंदर फंसा रहा चालक… बाहर बाल्टी-डिब्बे लेकर तेल लूटते रहे लोग

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026

रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

September 5, 2026

गंगा का पानी बढ़ा, अलर्ट हुए सीएम… बक्सर से कटिहार तक मंत्रियों और सचिवों को मैदान में उतारा

September 5, 2026

टैंकर पलटा, अंदर फंसा रहा चालक… बाहर बाल्टी-डिब्बे लेकर तेल लूटते रहे लोग

September 5, 2026

देश के टॉप 25 IPS अफसरों में चमके प्रभात कुमार, धनबाद में ढहाया था विदेश में बैठे प्रिंस खान का किला

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.