अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन ने पूरे राज्य को गहरे शोक में डुबो दिया है। उनकी याद में राज्य सरकार ने शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान पूरे झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, और किसी भी प्रकार के सरकारी आयोजन या समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रामदास सोरेन का जाना झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक अनुभवी, जनसेवी और जनता से जुड़े नेता थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।
मंत्री का पार्थिव शरीर सुबह दिल्ली से रांची लाया गया, जहां से पहले उसे विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, फिर घाटशिला स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा। यहां आम लोग, राजनीतिक प्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।
रामदास सोरेन कई वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय थे। उनके काम को खासतौर पर शिक्षा क्षेत्र में लोगों की सराहना मिली। उनके निधन को न सिर्फ राजनीति, बल्कि शिक्षा जगत के लिए भी अपूरणीय नुकसान माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा… देखें
इसे भी पढ़ें : राशिफल @ 16 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

