Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 12:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जीएम कल्याणजी प्रसाद के एक्शन मोड में आते ही कोयला माफियाओं में हड़कंप… जानें कैसे
Headlines

जीएम कल्याणजी प्रसाद के एक्शन मोड में आते ही कोयला माफियाओं में हड़कंप… जानें कैसे

August 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कल्याणजी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh : रामगढ़ जिले में बीती रात कोयला माफियाओं पर ऐसा वार हुआ, जिसने उनके पूरे नेटवर्क को हिलाकर रख दिया। सीसीएल रजरप्पा प्रक्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई में न केवल हाईवा गाड़ियां जब्त हुईं, बल्कि जंगल में छुपा कर रखा गया अवैध कोयले का विशाल भंडार भी पकड़ा गया। यह पहला मौका है जब सीसीएल ने इतनी बड़ी कार्रवाई कर तस्करों के नेटवर्क की कमर तोड़ी।

ब्लैक थार से आये लोगों ने किया हमला

जीएम की अगुवाई में सीसीएल टीम ने रात के अंधेरे में जंगल का रुख किया। जैसे ही सीसीएल टीम ने गाड़ियों को रोका, कोयला माफियाओं ने टीम पर हमला कर दिया। एक ब्लैक थार कार (नंबर 0013) से आए लोगों ने अधिकारियों पर वार करना शुरु कर दिया। इस हमले में छापेमारी टीम में शामिल चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी के शीशे तक तोड़ डाले गये। लेकिन जीएम प्रसाद की अगुवाई में टीम डटी रही और तस्करों को खदेड़ दिया। अफरा-तफरी में दो हाईवा चालक सड़क पर ही कोयला गिराकर भाग निकले, मगर बाकी गाड़ियां सीसीएल ने अपने कब्जे में ले ली।

Advertisement


पुलिस केस दर्ज, माफियाओं का सफाया अभियान

इस पूरी कार्रवाई के बाद एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जीएम कल्याणजी प्रसाद ने साफ कहा है… “कोयला माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीसीएल हर हाल में क्षेत्र को अवैध कारोबार से मुक्त कराएगा।”

ग्रामीणों ने कहा– ‘साहसी अफसर को सलाम’

कोयला तस्करों के खिलाफ इस कार्रवाई के बारे में जब स्थानीय लोगों को पता चला तो उनके मुख से हौले से बस इतना निकला… इस साहसी अफसर को सलाम। जीएम साहब ने जो किया है, वह बहुत हिम्मत का काम है। यह कार्रवाई जारी रही तो तस्करों का नामोनिशान मिट जाएगा।

माफियाओं में हड़कंप

इस ऐतिहासिक छापेमारी के बाद कोयला माफिया सकते में हैं। सीसीएल ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो अपराधियों को रोकना नामुमकिन नहीं है। जीएम कल्याणजी प्रसाद अब इलाके में जांबाज़ अफसर के रूप में देखे जा रहे हैं, जिन्होंने तस्करों को चुनौती दी और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड शराब घोटाला : सीनियर IAS अधिकारी विनय चौबे को मिली सशर्त जमानत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“अरे क्या, कहना क्या चाहते हो” डायलॉग से मशहूर हुए अभिनेता नहीं रहे
Next Article नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें

Related Posts

Headlines

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
झारखंड

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.